फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to increase nursing allowance to 7200, nursing staff strike on 16th

Rohtak News: नर्सिंग अलाउंस को 7200 करने की मांग, नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल 16 को

Sun, 14 Jan 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase nursing allowance to 7200, nursing staff strike on 16th
रोहतक। पीजीआईएमएस की नर्सिंग एसोसिएशन ने अपनी मांगें पूरी न होने के चलते 16 जनवरी को सामूहिक अवकाश का फैसला लिया है। इसको लेकर रविवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने वार्डों का दौरा कर अधिक से अधिक नर्सों को हड़ताल से जुृड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान विकास फोगाट ने बताया कि हड़ताल को लेकर सभी एकजुट खड़े हैं। सभी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ इस हड़ताल को सफल बनाने के पूरे प्रयास कर रहे हैं। बीते 10 सालों से सरकार से अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे नर्सिंग स्टाफ में रोष है। उन्होंने कहा की हड़ताल से प्रदेश की जनता को होने वाली परेशानी के लिए सीधे तौर पर सरकार और पीजीआई प्रशासन जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांग जायज है कि उनके नर्सिंग अलाउंस को 7200 किया जाए और उनकी श्रेणी को क्लास सी से बदलकर क्लास बी में केंद्र की तर्ज पर शामिल किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed