फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand to give LTC to pensioners in the old way and increase medical allowance to Rs 5000

Rohtak News: पेंशनरों को एलटीसी पुराने तरीके से देने और मेडिकल भत्ता 5000 रुपये करने की मांग

Wed, 06 May 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Demand to give LTC to pensioners in the old way and increase medical allowance to Rs 5000
रोहतक। स्टेट पेंशनर समाज के राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने समाज की मासिक बैठक में बताया कि 29 व 30 अप्रैल को जयपुर में ऑल इंडिया स्टेटस पेंशनर फेडरेशन की बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश के सात पदाधिकारियों ने भाग लिया। पेंशनरों को एलटीसी पुराने तरीके से देने और मेडिकल भत्ता 1000 से बढ़ाकर 5000 रुपये करने समेत अन्य मांगें रखी गईं
विज्ञापन

मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में मंगलवार को हरियाणा स्टेट पेंशनर समाज की मासिक बैठक में पदाधिकारी व पेंशनर शामिल हुए। इस दौरान राज्य प्रधान वीरेंद्र शर्मा, राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन, महासचिव रोशनी हुड्डा, राज्य उप प्रधान धर्मकौर, राज्य कोषाध्यक्ष तुही राम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य प्रधान वीरेंद्र शर्मा बताया कि फेडरेशन की बैठक में वेलिडेशन एक्ट-25 मार्च, 2025 के एक्ट के बारे में बताया। कहा, केंद्र सरकार की ओर से पारित यह एक्ट पेंशनरों को बर्बाद करने वाला है। वीरेंद्र ने कहा कि इस एक्ट का विरोध करने के लिए सभी साथियों से सामूहिक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला चेयरमैन देबी सिंह देशवाल, आनंद स्वरूप, राजबीर, सतीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा,ईश्वर सिंह सैनी, आनंद स्वरूप, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये रखीं मांगें
झज्जर से आए जिला प्रधान एवं मुख्याध्यापक राजबीर सिंह व सतीश शर्मा ने ने बताया कि हरियाणा स्टेट पेंशनर समाज की मुख्य मांग है कि 60, 65 व 75 वर्ष के बाद पेंशन में 5, 10 और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। एलटीसी पुराने तरीके से देना, मेडिकल भत्ता 1000 से 5000 रुपये करना, कैशलेस लागू करना व कोरोनाकाल का 18 माह का एरियर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार 6 प्रतिशत के साथ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed