{"_id":"61eb0d4466ef25751d42e98d","slug":"demand-for-relaxation-in-online-and-offline-examination-and-pattern-students-performed-rohtak-news-rtk636362097","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा व पैटर्न में छूट की मांग, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा व पैटर्न में छूट की मांग, विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू और जिले के विभिन्न कॉलेजों में विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यहां ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों पैटर्न में परीक्षा कराने के साथ पैटर्न में छूट देने की मांग की गई। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य व एचओडी को ज्ञापन सौंपा गया। एमडीयू कुलपति, कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक के नाम पर सौंपे गए इन ज्ञापन में विद्यार्थियों को शीघ्र राहत देने की अपील की गई है।
एमडीयू छात्र दीपक धनखड़ ने कहा कि सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी मांग रखी। इसमें कहा गया कि फरवरी में एमडीयू की ओर से प्रस्तावित परीक्षा के पैटर्न में छूट दी जाए। परीक्षा में कोई पांच प्रश्न करने की छूट दी जाए। साथ ही 15 फरवरी से प्रस्तावित परीक्षाओं में ऑनलाइन व ऑफलाइन विकल्प विद्यार्थियों को दिया जाए। कोरोना के कारण विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगने से शिक्षण कार्य प्रभावित रहा है। इसलिए परीक्षा में रियायत दी जाए।
वैश्य कॉलेज में कॉलेज इकाई प्रधान दीपक बुधवार, पूर्व प्रधान पंकज अहलावत, छात्र कृष्ण दलाल, राहुल, सचिन, रितिक, आशीष, दीपांशु, योगेश ने इन दोनों मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। महिला कॉलेज में रिंपी, कीर्ति ओहल्याण, राशि, अंजली, मोनिका, पायल, सरिता, सीमा, नेहा, हिमांशी, रवीना, ज्योति, मानसी, तनु, नैंसी, प्रियंका समेत अनेक छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
नेकीराम कॉलेज में गणीश, तुषार, काजल रोहिला, सुमित, शिव, नितेश, अभय ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। सैनी कॉलेज में राजेश, जोगिंद्र, सागर, सन्नी, गौतम, रौनक प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
हिंदू कॉलेज में सचिन दलाल, विपुल मलिक, अमन लठवाल, सचिन, कृष्ण दलाल, पंकज अहलावत ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। वैश्य महिला महाविद्यालय में नेहा, प्रिया, यशिका, आंचल, आशु, शिवानी ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा में रियायत की अपील की। एमडीयू में पारुल मलिक, कविता, अंकित, मोहित, अंकुश, पूजा, रीना, राखी, निशा, खुशबू, निकिता ने अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष, हिमांशु, अमित, अंजू, श्वेता, सुशीला, नीरज, विजय, अंकुश, मनीष, अंकित, आकाश ने विभाग अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि कोरोना महामारी से विद्यार्थी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन कराई गईं। नेटवर्क की समस्या व संसाधनों के अभाव में अनेक विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा में शामिल नहीं हो पाए। इस कारण शिक्षण कार्य नहीं हुआ। इस बार दाखिला प्रक्रिया लंबे समय तक चली। इस कारण कम समय में ही पाठ्यक्रम पूरा करने का दबाव रहा है। इसलिए विवि प्रशासन छात्र हितों को देखते हुए परीक्षा पैटर्न में छूट दे। कोई भी 5 प्रश्न करने का विकल्प विद्यार्थियों को दिया जाए। साथ ही विद्यार्थियों ने एक सप्ताह में मांगे नहीं माने जाने पर विवि प्रशासन को आंदोलनात्मक कदम उठाने की भी चेतावनी दी है।