फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Demand for improvement of the diversion route near Baba Mastnath Sansthan on Delhi Road.

Rohtak News: दिल्ली रोड पर बाबा मस्तनाथ संस्थान के साथ डायवर्जन मार्ग के सुधार मांग

Sat, 20 Jun 2026 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for improvement of the diversion route near Baba Mastnath Sansthan on Delhi Road.
रोहतक। दिल्ली रोड पर बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के सामने बन रहे अंडरपास के कारण रास्ता अवरूद्ध है। परेशान निकटतम कॉलोनीवासियों ने शुक्रवार को डीसी सचिन गुप्ता से मिलकर डायवर्जन मार्ग में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कर्मवीर ने कहा कि अंडरपास निर्माण के चलते दिल्ली रोड पर बंद होने से वैकल्पिक रास्ता बाबा मस्तनाथ संस्थान के साथ बह रहे रजबहे के साथ-साथ है। अधिकतर यातायात उसी रास्ते से गुजर रहा है लेकिन उस रास्ते की हालत बहुत ही खस्ता है।
विज्ञापन

उबड़-खाबड़, जगह-जगह गड्ढे व टूटा-फूटा रास्ता है। रात के समय स्ट्रीट लाइटें भी नहीं जलती हैं। इस कारण हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। राहगीरों को अपने वाहन ले जाने में अत्यधिक परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की शर्मा ने बताया कि अंडरपास का कार्य कम से कम छह-सात महीने तक चलेगा। रजबहे के साथ से निकलते वैकल्पिक मार्ग को समतल करवाकर आने-जाने में सुगम बनवाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था करवाई जाए। इस दौरान मनोज कुमार, मंजीत, सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed