{"_id":"72f25be21cf1e6c3396e2ce53c2bd512","slug":"delivery-on-groud-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों ने गुहार की अनसुनी, फर्श पर ही हुई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों ने गुहार की अनसुनी, फर्श पर ही हुई डिलीवरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 29 Sep 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की कितनी परवाह की जाती है, इसका एक नमूना सोमवार को देखने को मिला। गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, परिजनों की गुहार के बाद भी डॉक्टर और अन्य स्टाफ कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया। जब पीड़ा ज्यादा बढ़ी और परिजनों ने हल्ला किया तब कहीं जाकर स्टाफ गर्भवती के पास पहुंचा, लेकिन लेबर रूम ले जाने का भी वक्त नहीं रहा और महिला ने फर्श पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। हालांकि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं, लेकिन परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
परिजनों के मुताबिक मुंढाल निवासी सुमन पत्नी सुनील को रविवार शाम को महम के सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं थी, ऐसे में स्टाफ नर्स ने सुमन की जांच और डिलीवरी का समय सोमवार दोपहर तक का बताया।
लेकिन सुबह पांच बजे से ही सुमन को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सुमन की सास ने आरोप लगाया कि जब पीड़ा बढ़ने लगी तो वह स्टाफ नर्स को बुलाने गई, लेकिन उसकी गुहार को अनसुना कर दिया। इधर, सुमन को दर्द ज्यादा होने पर वह खुद ही बेड से उठ गई और लेबर रूम की ओर जाने लगी। लेकिन वह चल नहीं पाई और फर्श पर ही लेट गई। जब शोर मचाया तब स्टाफ कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
लेकिन तब तक सुमन की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। ऐसे में उसकी डिलीवरी फर्श पर ही करा दी गई। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने बगैर किसी की सलाह लिए कॉपर टी भी लगा दी, जिससे सुमन की हालत और ज्यादा खराब हो गई। इस मामले में सीएमओ डॉ. शिव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।