फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Delhi Police's soldier and Mokhara's doctor found Kovid-19 positive

समचाना निवासी दिल्ली पुलिस का जवान व मोखरा का डॉक्टर मिला कोविड-19 पॉजिटिव

Sat, 09 May 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police's soldier and Mokhara's doctor found Kovid-19 positive
गांव समचाना के एक व्यक्ति को दिल्ली में कोविड-19 का संक्रमण मिला है। वह दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। जवान को गुरुग्राम के बांढडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गांव मोखरा के एक डॉक्टर को भी कोविड-19 पॉजिटिव मिला है, वह भी सफदरजंग में उपचाराधीन है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि दोनों का संपर्क रोहतक से नहीं रहा है। समचाना वाले मरीज के परिजनों का एहतियात के तौर पर जांच करवाई जाएगी। समचाना के मरीज की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव को सील करने की तैयारी कर दी है।
विज्ञापन

समचाना के जवान को कोविड-19 पॉजिटिव मिलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया। विभाग ने जहां पीड़ित के परिजनों की एहतियात के तौर पर जांच करवाने की तैयारी कर ली है, वहीं पुलिस ने मरीज के गांव व आसपास के एरिया को सील करने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि समचाना के व्यक्ति की दो-तीन दिन से तबीयत बिगड़ी हुई हैं। शुक्रवार को उसका सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट शनिवार पॉजिटिव आ गई। जवान को तुरंत गुुरुग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि रविवार को समचाना गांव में कोविड संक्रमित परिवार के अलावा आसपास के एरिया को सील कर दिया जाएगा। जवान और उसके परिवार के संपर्क में आए लोगों का भी स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेगी। बताया जा रहा है कि जवान छह मई को घर से ड्यूटी पर दिल्ली गया था। शाहपुरा ब्लॉक का यह है तीसरा संक्रमित मामला सामने आया है। इससे पहले सांपला टेलीफोन एक्सचेंज के सामने भी कोविड पॉजिटिव केस मिला था। इसके बाद दिल्ली डीटीसी में कार्यरत अटायल का व्यक्ति भी कोविड पॉजिटिव मिला। सांपला वाले की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे छुट्टी मिल गई, जबकि अटायल वाला अभी उपचाराधीन है।
विज्ञापन

मोखरा के डॉक्टर का गांव में नहीं आना जाना
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो मोखरा गांव का एक डॉक्टर दिल्ली सफदरजंग में ही तैनात है। उसकी जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। लेकिन उसका गांव आना-जाना नहीं है। वह लंबे समय से दिल्ली में ही है। इसलिए मोखरा के मरीज को हम काउंट नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य नगर में पहुंची पुलिस और एंबुलेंस
आर्य नगर में शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां कुछ लोगों ने एक मजदूर को लेकर शिकायत कर दी कि वह कोविड संदिग्ध मरीज है। इसकी सूचना पा कर मौके पर पुलिस पहुंच गई और एंबुलेंस को बुलवा लिया गया। एंबुलेंस स्टाफ ने जब व्यक्ति के कागजात देखे तो पाया कि उसे कोविड नहीं है। उसे सांस की समस्या के चलते सोनीपत से रोहतक भेजा गया था। डॉक्टरों ने उसे नॉन कोविड मरीज लिखकर छोड़ दिया है।

..........
समचाना का जवान दिल्ली में तैनात है। बताया जा रहा है कि वह घर नहीं आता है। एहतियात के तौर पर घरवालों के सैंपल कराए जाएंगे। इसके अलावा मोखरा के डॉक्टर का लंबे समय से गांव में आना-जाना ही नहीं है। वहीं आर्य नगर में शनिवार कुछ लोगों ने जानबूझ कर एक मजदूर को पकड़ कर अफवाह फैलाई। मौके पर एंबुलेंस व पीसीआर को बुला लिया गया, लेकिन हकीकत में व्यक्ति संक्रमित नहीं था।
डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed