फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deependra's call for 'Delhi Chalo' in protest against inflation, unemployment, Agneepath

महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ के विरोध में दीपेंद्र का ‘दिल्ली चलो’ आह्वान

Thu, 01 Sep 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Deependra's call for 'Delhi Chalo' in protest against inflation, unemployment, Agneepath
टिंग में बोलते सासद दीपेंद्र हुड्डा साथ में विधायक बीबी बत्तरा। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। बीजेपी-जेजेपी ने हरियाणा को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। इन दोनों पार्टियों के बीच भ्रष्टाचार और लूट की छूट का समझौता हुआ है। लोगों ने इतना भ्रष्टाचार करने वाली सरकार नहीं देखी। ग्रुप-डी से लेकर ग्रुप-ए तक की नौकरियों को खुलेआम बोली लगाकर बेचा गया। एसआई से लेकर क्लर्क तक की भर्तियों में रेट लिस्ट जारी कर रुपये मांगे गए। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन परचून की दुकान की तरह नौकरी बेच रहा है। इस कारण युवा बेरोजगारी झेलने को मजबूर हैं। यह कहना है सांसद दीपेंद्र हुड्डा का।
विज्ञापन

वे बुधवार शाम ताऊ देवीलाल पार्क के सामने कार्यकर्ताओं को चार सितंबर की दिल्ली के रामलीला मैदान में बेरोजगारी, महंगाई, अहंकार व अग्निपथ योजना के विरोध में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि हरियाणा में सबसे ज्यादा महंगाई नौकरियों में रिश्वत पर छाई है। बीजेपी-जेजेपी राज में नौकरियों में रिश्वत भी महंगाई की तरह बढ़ रही है। हरियाणा में भाजपा का नया नारा है ‘पैसे दो, नौकरी लो’। प्रदेश के भर्ती घोटाले ने देश के सारे घोटालों को पीछे छोड़ दिया। इतनी खुली और बेशर्मी से लूट कभी नहीं हुई। यह हरियाणा के लाखों युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। महम में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, सोनीपत में रेल कोच फैक्टरी, ट्रिपल आईटी, बाढ़सा के मंजूरशुदा संस्थानों के बनने से लाखों युवाओं को नौकरियां मिलती। देश के सबसे कुख्यात ‘हरियाणा भर्ती घोटाले’ और नौकरियों में रिश्वत की मार से युवाओं का भविष्य बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह ढुल, पूर्व विधाय करणधीर सिंह धीरा, पूर्व विधायक संत कुमार, प्रो. वीरेंद्रसिंह, जयदीप धनखड़, बलराम दांगी, अंशुल सिंगला, प्रमोद सहवाग, धर्मेंदर ढुल, गुलशन ईशपुनियानी, प्रदीप गिल, मोहित लाठर, अनिल दलाल, सुमित जिंदल, पार्षद कदम सिंह अहलावत, पार्षद शत्रु ढांढा, जगबीर ढिंगाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed