फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Deepak Kochhar infected, admitted to Badsa AIIMS

दीपक कोचर संक्रमित, बाढ़सा एम्स में भर्ती

Tue, 15 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deepak Kochhar infected, admitted to Badsa AIIMS
मनी लांड्रिंग मामले में करीब एक सप्ताह पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार देर शाम उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बाढ़सा (एम्स) में भर्ती किया गया है, उन्हें दिल्ली से बाढ़सा एम्स लाया गया है।
विज्ञापन

दीपक कोचर को ईडी ने आईसीआईसीआई बैंक वीडियोकॉन धोखाधड़ी मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया हुआ है। गिरफ्तारी के बाद मुंबई के एक अदालत ने उन्हें 19 सितंबर तक ईडी को हिरासत में दिया हुआ था। पुलिस सुरक्षा के बीच दीपक कोचर को बाढ़सा एम्स में लाया गया है। बादली पुलिस थाना की बाढ़सा चौकी इंचार्ज किरण ने बताया कि दीपक कोचर को एम्स के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान परिसर में चल रहे कोविड - 19 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाढ़ सा चौकी पुलिस को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed