{"_id":"6110371f8ebc3e7b28458e09","slug":"deepak-and-pankaj-pair-won-the-men-s-35-plus-doubles-title-rohtak-news-rtk6203907109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक व पंकज की जोड़ी ने जीता पुरुष 35 प्लस युगल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक व पंकज की जोड़ी ने जीता पुरुष 35 प्लस युगल का खिताब
विज्ञापन
स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न श्रेणियों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि 35 प्लस पुरुष युगल के मुकाबले में दीपक व पंकज की जोड़ी ने 21-11, 21-12 से रितेश व जोगेंदर को पराजित किया। वहीं 35 प्लस आयु वर्ग में पुरुष एकल में पंकज मलिक ने 21-19, 21-12 से विपिन कादियान को हराया।
यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि किशनपुरा स्थित फ्लाइंग विंग बैडमिंटन एकेडमी में जारी चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को अंडर-13 (गर्ल्स) एकल में भूमि ने अर्शिता को 21-11, 21-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि मनस्वी ने 21-9, 21-10 से सीरत को परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 (गर्ल्स) युगल फाइनल में मनस्वी व अर्शिता की जोड़ी ने भूमिका व साइना को 21-16, 21-15 से हराकर जीत हासिल की। अंडर-15 (गर्ल्स) एकल में उन्नति ने 21-7, 21-8 से अक्षिता को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि गरिमा पवनि को हराकर फाइनल में पहुंची।
अंडर-19 (गर्ल्स) एकल में उन्नति दिव्यांशी को तथा चितवन मेघा को हराकर फाइनल में पहुंच गई। सोमवार को महिला एकल के फाइनल में उन्नति व चितवन के बीच मुकाबला होगा। अंडर-13 (बॉयज) एकल में वेदांत पाहवा, प्रिंस को 21-19, 21-18 से हराकर विजेता बने। अंडर-15 मिक्स्ड युगल में कृश व गरिमा की जोड़ी ने प्रथम व अर्शिता को 21-16, 25-23 से पराजित किया। महिला एकल में उन्नति ने मेघा को तथा चितवन ने दिव्यांशी को हराया और फाइनल मुकाबले में जगह बना ली। रविवार के बैडमिंटन मुकाबले में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंदर मलिक, सचिव उमेद शर्मा, टूर्नामेंट को-ऑर्डिनेटर रितेश दलाल, हरिओम चंदेल, गिरीश सैनी, हेमंत आनंद, गुलशन बजाज, जिला बैडमिंटन कोच प्रवेश मौजूद रहे।