फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Decision on work suspension in district bar today

जिला बार में वर्क सस्पेंड पर फैसला आज

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Decision on work suspension in district bar today
रोहतक। जिला बार में एक सप्ताह से चल रहे वर्क सस्पेंड को आगे जारी रखने या न रखने पर सोमवार दोपहर फैसला होगा। बार के नवनिर्वाचित प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो पुलिस व वकीलों के बीच हुई बैठक के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ में संबंधित वकील से भी सलाह मशवरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि करीब 10 दिन पहले शिवाजी कालोनी थाने में एक वकील दी शिकायत पर कार्रवाई के बारे में पूछने गए थे। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। जबकि पुलिस का आरोप था कि वकील ने अपशब्दों का प्रयोग किया। वकील के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। वकीलों ने एक सप्ताह तक थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वर्क सस्पेंड रखा। शुक्रवार को बार के चुनाव के बाद शनिवार को वकीलों व पुलिस के बीच एएसपी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में तय हुआ था कि सोमवार को दोबारा वकीलों की बैठक होगी। उसमें आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed