{"_id":"6713c752bf195ff7de073fee","slug":"debris-not-removed-from-temporary-parking-customers-upset-rohtak-news-c-17-roh1019-528542-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अस्थायी पार्किंग से नहीं हटा मलबा, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अस्थायी पार्किंग से नहीं हटा मलबा, ग्राहक परेशान
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन में पुलिस व नगर निगम प्रशासन शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। पुराने राजकीय विद्यालय के मैदान में खुला मैदान है, जहां मलबा डाला हुआ है। नगर निगम न तो मलबा उठा रहा है और न ही मलबे को समतल किया जा रहा है। इससे ग्राहक अपने वाहन खड़े नहीं कर पा रहे हैं। उपायुक्त की अध्यक्षता में 15 अक्तूबर को अधिकारियों की बैठक होनी थी, जो स्थगित हो गई थी। अब बैठक सोमवार को हो सकती है।
शहर में शनिवार को करवा चौथ के व्रत से एक दिन पहले बाजारों में चहल-पहल रही। पुराने बस स्टैंड से लेकर छोटूराम चौक तक जाम के हालात रहे। रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, किला रोड बाजार में लोग खरीदारी करने के लिए उमड़े। दूसरा दुकानदारों की तरफ से बाजारों में अतिक्रमण किया गया है। इससे जाम के हालात रहे। एलिवेटिड रोड के ऊपर नगर निगम की एकमात्र पार्किंग में जगह कम होने के कारण ग्राहक कारों को गर्वमेंट स्कूल के खाली पड़े मैदान में खड़ी करते हैं, लेकिन वहां भवनों का मलबा पड़ा हुआ है। पुलिस की तरफ से निगम से मांग की गई थी कि मलबा हटवा दिया जाए या उसे समतल करवा दिया जाए। दोपहर तीन बजे तक निगम कोई कदम नहीं उठा सका।
सीमा तय करेगा निगम, उपायुक्त की अनुमति का इंतजार
निगम के एलओ (भू अधिकारी) संदीप बतरा ने बताया कि बाजारों में अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन रही है। 30 व्यापारियों को नोटिस दिया गया था। बाजारों में दुकानों के बाहर एक सीमा तक ही सामान रखने की अनुमति होगी। इसके लिए डीसी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में निर्णय होगा। बैठक सोमवार को संभव है।
विज्ञापन
-- --
राजकीय विद्यालय मैदान में सफाई करवा रहे हैं। साथ ही मलबा हटाने के लिए एक टीम की ड्यूटी लगाई गई है। बुलडोजर से मलबा समतल किया जाएगा।
सुंदर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर निगम