{"_id":"66ba4e57102cc663350e4b18","slug":"dead-body-of-young-man-missing-for-two-days-found-in-the-plot-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो दिन से लापता युवक का गांव के प्लॉट में मिला शव, परिजनों में कोहराम; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो दिन से लापता युवक का गांव के प्लॉट में मिला शव, परिजनों में कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 12 Aug 2024 11:33 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:33 PM IST
सार
रोहतक के थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के गांव मोखरा से दो दिन पहले लापता हुए युवक का शव गांव के ही एक प्लॉट पर मिला है। पुलिस ने युवक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट की बात होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के थाना बहु अकबरपुर क्षेत्र के गांव मोखरा से दो दिन पहले लापता हुए युवक का शव गांव के ही एक प्लॉट पर मिला है। पुलिस ने युवक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट की बात होने से इनकार किया है। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मोखरा गांव में बलजीत का बेटा साहिल (23) दो दिन पहले लापता हो गया था। वह कभी-कभी शराब आदि का भी सेवन कर लेता था। सोमवार शाम को युवक का एक प्लॉट की झाड़ियां में शव पड़ा हुआ मिला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजन और पुलिस को दी। अभी परिजन की ओर से किसी के खिलाफ कोई ऐसी शिकायत नहीं दी जिससे उसकी हत्या के आशंका हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन