फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead animal contractor killed by beating rod, looted dry bones of cattle

मुर्दा मवेशी ठेकेदार के कारिंदे की रॉड मारकर हत्या, पशुओं की सूखी हड्डियां लूटीं

Fri, 29 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead animal contractor killed by beating rod, looted dry bones of cattle
मृतक अजीम उर्फ कालू। फाइल फोटो
रोहतक। शहर में सुनारिया चौक के पास स्थित नगर निगम संचालित हड़ोड में सो रहे मुर्दा मवेशी ठेकेदार के दो कारिंदों के सिर पर रॉड से हमला कर नकाबपोश सात बदमाशों ने मृत पशुओं की सूखी हुई हड्डियों की लूटपाट की। आरोपियों ने कारिंदों के दो मोबाइल फोन भी लूट लिए। ठेकेदार दोनों घायलों को पीजीआई लेकर पहुंचा। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया व दूसरे को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कर लिया है। शुक्रवार अलसुबह मामले की जानकारी मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन उर्फ बंटी निवासी नानौता जिला सहारनपुर (यूपी) ने बताया कि करीब पांच माह से वह रोहतक में अपने ही गांव के गुफरान ठेकेदार के पास मृत पशु (मुर्दा मवेशी) उठाने का काम करता है। वीरवार को वह अजीम उर्फ कालू निवासी गांव बल्लामजरा जिला शामली (यूपी) के पास रोहतक के ड्रेन 8 के पास झुग्गी में सो रहा था। वीरवार रात करीब डेढ़ बजे एक पिकअप गाड़ी में सात नकाबपोश युवक सवार होकर आए जिनमें से चार युवक अंदर घुस गए। अंदर आते ही उन्होंने एकाएक लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। दो लड़कों ने अजीम के सिर पर रॉड से कई वार किए। इसके बाद आरोपी उसे पकड़ कर हतवाड़े में ले गए, जहां से आरोपियों ने मृत पशुओं की सूखी हुई हड्डियों को कट्टों में भरा और बंटी का मोबाइल फोन लूट कर मौके से पिकअप में सवार होकर फरार हो गए। बंटी ने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी। सूचना मिलते ही ठेकेदार मौके पर पहुंचा व दोनों को पीजीआई लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने अजीम उर्फ कालू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-----
मुरादाबाद साइड की बोली बोल रहे थे आरोपी, सूखी हड्डियों की जानते थे कीमत
पुलिस पूछताछ में घायल अर्जुन ने बताया कि हाड़ोड में अधिकांश यूपी के मुरादाबाद की ओर के लोग संलिप्त हैं। अर्जुन ने कहा कि उनके पास पहले भी मुरादाबाद के ही लोग काम करते थे। जोकि कुछ समय काम करने के बाद छोड़कर चले गए थे। इस काम में संलिप्त लोगों को ही पशुओं की सूखी हड्डियों की कीमत पता है। लुटेरों का निशाना सिर्फ सूखी हड्डियां लूटना था, जिसके लिए वे हत्या तक का दिमाग सेट कर के आए थे। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की बोली भी मुरादाबाद की तरफ की लग रही थी। आरोपी वारदात के दौरान बहुत ज्यादा गालीगलौज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
घायल की शिकायत के आधार पर हत्या, लूटपाट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घायल के बयानों में अभी तक यहीं सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग इस क्षेत्र से जुड़े हुए लग रहे हैं। आरोपियों की बोली मुरादाबाद की तरफ की बताई गई है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंसपेक्टर बलवंत सिंह, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी

हमले में घायल कारिंदे बंटी से जानकारी लेती एफएसएल की पुष्पा दहिया। अमर उजाला

हमले में घायल कारिंदे बंटी से जानकारी लेती एफएसएल की पुष्पा दहिया। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed