{"_id":"6a64426c7a016189710ab94d","slug":"daughter-in-law-beat-her-80-year-old-father-in-law-with-sticks-he-required-five-stitches-on-his-head-in-rohtak-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: 80 साल के ससुर को पुत्रवधु ने डंडों से पीटा, सिर में आए पांच टांके; आरोपी पुत्रवधु के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: 80 साल के ससुर को पुत्रवधु ने डंडों से पीटा, सिर में आए पांच टांके; आरोपी पुत्रवधु के खिलाफ FIR दर्ज
Sat, 25 Jul 2026 10:28 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:28 AM IST
सार
पुत्रवधू बुजुर्ग को सिर व हाथ-पैरों पर डंडे से पीटने लगी। इतना ही नहीं ईंट से भी मारने का प्रयास किया। सत्यवान की पत्नी व दो अन्य ने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर के बाहर गली में बैठकर हुक्का पी रहे बसाना गांव के 80 साल के बुजुर्ग साधुराम का डंडा मारकर पुत्रवधु ने सिर फोड़ दिया। घटना 21 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे की है। वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कलानौर पुलिस ने आरोपी पुत्रवधु बबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साधुराम ने पुलिस को दी शिकायत में उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे प्रकाश का देहांत हो चुका है। उसकी पत्नी बबली अपने परिवार सहित अलग रहती है। जमीन के बंटवारे को लेकर संतुष्ट नहीं है और उसके साथ रंजिश रखती है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले मंगलवार शाम साढ़े सात बजे वह घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। तभी बबली आई और उसके साथ कहासुनी करने लगी। उसके सिर व हाथ-पैरों पर डंडे से पीटने लगी। इतना ही नहीं ईंट से भी मारने का प्रयास किया। सत्यवान की पत्नी व दो अन्य ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित को कलानौर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पांच सिर में पांच टांके आए हैं।
विज्ञापन