फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dance Day: A new trend was created by doing a flip in Daman, aiming to take Haryanvi dance to the international stage.

नृत्य दिवस :: दामण में फ्लिप मारकर रचा नया ट्रेंड, हरियाणवी नृत्य को इंटरनेशनल मंच तक ले जाना लक्ष्य

Wed, 29 Apr 2026 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dance Day: A new trend was created by doing a flip in Daman, aiming to take Haryanvi dance to the international stage.
37-शालू किराड़ - फोटो : इकौना ​स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
करिश्मा रंगा
विज्ञापन

रोहतक। सेक्टर-4 की रहने वाली शालू किराड़ ने हरियाणवी लोक नृत्य में जिम्नास्टिक का अनोखा तड़का लगाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य हरियाणवी संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाना है।

शालू ने बताया कि उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था। स्कूल के समय वह वेस्टर्न फ्रीस्टाइल डांस करती थीं लेकिन कॉलेज पहुंचने के बाद हरियाणवी पारंपरिक नृत्य की ओर रुझान बढ़ा।
विज्ञापन

महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय (एमकेजेके) रोहतक में पढ़ाई के दौरान शुरुआत में उन्होंने प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया। वहीं बाद में वर्कशॉप्स और यूथ फेस्टिवल में भाग लेकर सोलो और ग्रुप डांस में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणवी डांस सीखना उनके लिए आसान नहीं था। शुरुआत में उनके स्टेप्स सही नहीं बैठते थे लेकिन गुरु संदीप यादव के मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास से उन्होंने कमियों को दूर किया। शालू ने बताया कि सही ट्रेनिंग और धैर्य ही सफलता की कुंजी है।

डांस सीखने के दौरान जब उन्होंने यूट्यूब पर कंटेंट देखा तो उन्हें हरियाणवी संस्कृति को कई जगह गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाता नजर आया। इससे उन्होंने ठान लिया कि वह लोक वेशभूषा और पारंपरिक नृत्य को सही तरीके से पेश करेंगी ताकि नई पीढ़ी सही सीख सके।



दामण में स्टंट से मिली अलग पहचान

डांस में जिम्नास्टिक जोड़ने का विचार एक स्टूडियो सेशन के दौरान आया जब उनके मंगेतर अमित ने दामण पहनकर फ्लिप करने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो तेजी से वायरल हो गया। दामण, चुंदड़ी और पारंपरिक गहनों में स्टंट करना उनकी खास पहचान बन गया।







अब लक्ष्य-हरियाणवी संस्कृति को ग्लोबल पहचान

शालू का कहना है कि आज के दौर में मोबाइल पर हरियाणवी डांस को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है जिसे सुधारना जरूरी है। वह अपने वीडियो के जरिए असली फोक डांस को बढ़ावा दे रही हैं। अब उनका सपना है कि हरियाणवी नृत्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाए और दुनिया तक इसकी असली छवि पहुंचे।


शालू किराड़ की उपलब्धियां
जिम्नास्टिक में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट शालू किराड़ इंडिया गोट टैलेंट सीजन नौ की विजेता हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत पहचान है। यूट्यूब पर 1.2 करोड़, इंस्टाग्राम पर 19 लाख और फेसबुक पर 57 लाख फॉलोअर्स हैं। वह देशभर में 20 से अधिक डांस प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। वर्तमान में इन्फ्लुएंसर व स्टेज परफॉर्मर के रूप में सक्रिय हैं। साथ ही रोहतक में एस स्टूडियो की डायरेक्टर के रूप में नए कलाकारों को प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed