{"_id":"647cd9a38b2dfc85320e1334","slug":"crsu-players-dominated-the-khelo-india-university-game-na-news-c-199-1-sroh1007-825-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में छाए सीआरएसयू के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में छाए सीआरएसयू के खिलाड़ी
Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सीआरएसयू के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ा रहे हैं। उत्तरप्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में 23 मई से तीन जून तक हुए आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी सीआरएसयू के खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। विश्वविद्यालय के 12 खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं।
कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने बताया कि सीआरएसयू के पहलवान अंकित ने ग्रीकाे रोमन के 82 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। पहलवान दिनेश ने ग्रीको रोमन के 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार कुमारी नीशू ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा किया। खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के महिला बॉक्सर कुमारी किरण, कुमारी स्वाति ने रजत पदक व कुमारी दीपिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय खेल के क्षेत्र में लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। खिलाड़ियों की मेहनत लगातार रंग ला रही है। पूरे देश में सीआरएसयू का डंका बज रहा है।
कहा कि विश्वविद्यालय को हरियाणा की यूनिवर्सिटी में रैंकिंग में तीसरा स्थान और देश भर में 14 स्थान प्राप्त हुआ था। यह नए विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स थर्ड एडिशन में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के 34 सदस्य दल ने भाग लिया था। इनमें दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक व तीन कांस्य पदक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम थर्ड एडिशन के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इस वर्ष भी चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय हरियाणा की सरकारी गैर सरकारी यूनिवर्सिटीज में पांचवां स्थान बनाए हुए हैं। प्रधान खेल परिषद डॉ. कुलदीप नारायण ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।