{"_id":"5d9ba8048ebc3e93d100a093","slug":"cross-fir-against-independent-candidates-balraj-kundu-and-ramesh-dhankar-rohtak-news-rtk522031971","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू व रमेश धनखड़ के खिलाफ क्रॉस एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू व रमेश धनखड़ के खिलाफ क्रॉस एफआईआर
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 9 अक्टूबर बुधवार को होने वाली तीन हलकों की रैली से पहले महम हलके की सियासत में उठा पठक शुरू हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू व रमेश धनखड़ ने महम थाने में एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि बलराज कुंडू ने धनखड़ बंधुओं व अन्य परिवार के सदस्यों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और उसकी कंपनी के ड्राइवर हरपाल सिंह ने जान से जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरी ओर कुंडू के महम ऑफिस इंचार्ज भैणी चंद्रपाल निवासी सुरेश ने धनखड़ बंधुओं के खिलाफ ऑफिस में आकर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में शिमली गांव निवासी रमेश धनखड़ ने बताया है कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर महम से चुनाव लड़ रहा है। उसका कहना है कि वह अपने भाई व अन्य परिवार सदस्यों के साथ 3 अक्तूबर को महम के लघु सचिवालय से नामांकन फार्म की कमियों को पूरा कर लौट रहा था। इसी दौरान बलराज कुंडू ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान लोगों ने शोर मचाया तो वे कूद कर फुटपाथ पर चढ़ गए। आरोप है कि बलराज कुंडू ने काफिले में चल रही अन्य गाड़ियों के चालकों से कहा कि इन्हें कुचल दो। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसी दौरान केसीसी कंपनी गुरुग्राम में काम करने वाला हरपाल तेज गति से गाड़ी लाया और जान से मारने की नीयत से उसके भाई नरेंद्र की पत्नी पूनम के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। बाद में पूनम को अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने रमेश धनखड़ की शिकायत पर बलराज कुंडू, उनके भाई व हरपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, भैंणी चंद्रपाल निवासी सुरेश कुमार ने महम थाने में शिकायत दी कि वह बलराज कुंडू के महम स्थित कार्यालय का इंचार्ज है। 3 अक्तूबर को करीब सवा 4 बजे धनखड़ बंधु आए और गाली-गलौज करने लगे। उनमें शिमली गांव निवासी रमेश धनखड़ व उसके दो भाई और एक महिला शामिल थी। जाते समय उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323/506/34 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
महम हलके की जनता का प्यार मिलता देखकर कुछ नेताओं की हालत पतली हो गई है। इस कारण षड्यंत्र रचकर मुझे दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत मुझ पर फर्जी एफआईआर दर्ज करवाई गई है। महम हलके की जनता हकीकत समझती है।
- बलराज कुंडू, निर्दलीय प्रत्याशी, हलका महम
महम हलके की सीट बनी प्रतिष्ठा का सवाल
जिले के अंदर महम विधानसभा सीट प्रत्याशियों के साथ-साथ भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय बलराज कुंडू के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। भाजपा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा जहां तीसरी बार मैदान में हैं, जो दो हार के बाद जीत दर्ज करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही भाजपा के लिए सीट कितनी अहम है, इसका पता इसी बात से लगता है कि खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह महम में रैली करने आ रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के आनंद सिंह दांगी जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। 2009 व 2014 के दौरान प्रदेश में उनकी सरकार थी, लेकिन इस बार पांच साल सरकार से बाहर रहकर मैदान में आए हैं। ऐसे में उनको भी महम विजय करने के लिए दम लगाना होगा। तीसरा, निर्दलीय बलराज कुंडू लंबे समय से हलकेे में सक्रिय हैं, जिनका महम से पहला विधानसभा चुनाव है। ऐसे में उनके लिए भी जीत बेहद अहम है। जहां तक रमेश धनखड़ की बात है, उनका चुनाव लड़ने का अपना मकसद है। ऐसे में महम हलके का सियासी माहौल आगे कैसे बढ़ता है, इस पर सबकी कड़ी निगाह है।