{"_id":"5e7f92bf8ebc3e769a043648","slug":"crona-effected-patient-treatment-right-rohtakcity-news-rtk548719175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआईएमएस में कोरोना वायरस से पीड़ित पानीपत की महिला स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआईएमएस में कोरोना वायरस से पीड़ित पानीपत की महिला स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पीजीआईएमएस ने कोरोना वायरस से पीड़ित पानीपत की महिला का सफल उपचार किया गया है। महिला फिलहाल संस्थान में भर्ती है और उसका उपचार किया जा रहा है। यह जानकारी नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी ने दी।
डॉ. चौधरी ने बताया कि पीजीआईएमएस ने कोरोना को मात देने की हर संभव तैयारी कर ली है। उनकी टीम लगातार अपना काम कर रही है। संस्थान में भर्ती महिला मरीज को अभी चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा और दोबारा सैंपल की जांच करवाई जाएगी। कुलपति डॉ. ओपी कालरा, निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव, डॉ. मंजूनाथ ने संयुक्त बयान में कहा कि कोरोना वायरस से डरकर भय का माहौल बनाने की जरूरत नहीं है, बस हमें सावधानी बरतनी है और 21 दिनों तक घर में रहने की जरूरत है। कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के लक्षणों को बिल्कुल भी छुपाए नहीं और समाज के हित में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें। पीजीआईएमएस में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी प्रबंध उपलब्ध हैं। जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. गजेंद्र सिंह ने कहा कि हमें पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए घरों में रहना चाहिए और सिर्फ बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही घरों से निकलना चाहिए तभी हम खुद को व अपने परिजनों को सुरक्षित रख पाएंगे।