फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   youth shot in khidwali of rohtak

रोहतक: खिड़वाली में युवक को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, केबल के कारोबार को लेकर बताया जा रहा विवाद

Sat, 14 May 2022 03:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 03:02 AM IST
सार

विवाद केबल के कारोबार को लेकर बताया जा रहा है। घायल युवक पीजीआई में दाखिल है। सदर पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
youth shot in khidwali of rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में खिड़वाली गांव में घुसकानी रोड की तरफ खेतों में जा रहे 25 वर्षीय युवक रवींद्र को बाइक सवार तीन युवकों ने शुक्रवार शाम को गोली मार दी। उसे रात करीब पौने आठ बजे पीजीआई में दाखिल कराया गया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि खिड़वाली गांव में गोली चली है, जिसमें घायल युवक रवींद्र को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। जो गांव से घुसकानी रोड स्थित खेत में जा रहा था। पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन घायल के परिजन पीजीआई आ चुके थे।

विज्ञापन

 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केबल कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते ही रवींद्र पर हमले की बात सामने आ रही है, लेकिन घायल व उसके परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed