फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youth dies due to vehicle collision on Kharavad bypass in Rohtak

Rohtak: खरावड़ बाईपास पर वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, मां गंभीर, सड़क किनारे खड़े थे दोनों

Mon, 01 Aug 2022 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 10:13 PM IST
सार

कार का टायर पंक्टर होने के बाद मां-बेटा सड़क के किनारे खड़े थे। मृतक अपने भाई और मां के साथ भिवानी के गांव चांग से दिल्ली लौट रहा था।  हेमंत राठी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के वकील के पास ड्राइवरी करते थे।

विज्ञापन
Youth dies due to vehicle collision on Kharavad bypass in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में खरावड़ गांव के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के मंगोलपुर कलां के युवक हेमंत राठी (39) की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हेमंत राठी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के वकील के पास ड्राइवरी करते थे। आईएमटी थाने ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मंगोलपुर कलां निवासी अमित राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी मां मूर्ति देवी और बड़े भाई हेमंत राठी के साथ भिवानी जिले के गांव चांग में अपने ननिहाल से दिल्ली घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे जब वे खरावड़ बाईपास के नजदीक पहुंचे तो कार का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन


उसके बड़े भाई हेमंत कार को सड़क के किनारे खड़ी कर दिए। वह मिस्त्री की तलाश में राहगीर से लिफ्ट लेकर चला गया। मिस्त्री के नहीं मिलने पर वह दस मिनट बाद लौटा तो देखा कि उसके बड़े भाई हेमंत और मां मूर्ति देवी सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के सिर और पैर तो भाई के कंधे व पैर में चोट लगी थी। एक राहगीर ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और दोनों घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने दोनोें को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई के ट्रामा सेंटर में बडे़ भाई हेमंत की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed