{"_id":"62e802a1812f1e503d5c14f5","slug":"youth-dies-due-to-vehicle-collision-on-kharavad-bypass-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: खरावड़ बाईपास पर वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, मां गंभीर, सड़क किनारे खड़े थे दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: खरावड़ बाईपास पर वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, मां गंभीर, सड़क किनारे खड़े थे दोनों
Mon, 01 Aug 2022 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:13 PM IST
सार
कार का टायर पंक्टर होने के बाद मां-बेटा सड़क के किनारे खड़े थे। मृतक अपने भाई और मां के साथ भिवानी के गांव चांग से दिल्ली लौट रहा था। हेमंत राठी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के वकील के पास ड्राइवरी करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में खरावड़ गांव के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के मंगोलपुर कलां के युवक हेमंत राठी (39) की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हेमंत राठी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के वकील के पास ड्राइवरी करते थे। आईएमटी थाने ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मंगोलपुर कलां निवासी अमित राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी मां मूर्ति देवी और बड़े भाई हेमंत राठी के साथ भिवानी जिले के गांव चांग में अपने ननिहाल से दिल्ली घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे जब वे खरावड़ बाईपास के नजदीक पहुंचे तो कार का टायर पंक्चर हो गया।
विज्ञापन
उसके बड़े भाई हेमंत कार को सड़क के किनारे खड़ी कर दिए। वह मिस्त्री की तलाश में राहगीर से लिफ्ट लेकर चला गया। मिस्त्री के नहीं मिलने पर वह दस मिनट बाद लौटा तो देखा कि उसके बड़े भाई हेमंत और मां मूर्ति देवी सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े हैं।
विज्ञापन
मां के सिर और पैर तो भाई के कंधे व पैर में चोट लगी थी। एक राहगीर ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और दोनों घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने दोनोें को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई के ट्रामा सेंटर में बडे़ भाई हेमंत की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।