{"_id":"6493ccf65fc33730780f5285","slug":"young-man-of-dairy-locality-went-missing-week-before-wedding-in-rohtak-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: शादी से एक सप्ताह पहले डेयरी मोहल्ले का युवक लापता, भाई बोला- अब पता नहीं क्यूं छोड़कर चला गया विकास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: शादी से एक सप्ताह पहले डेयरी मोहल्ले का युवक लापता, भाई बोला- अब पता नहीं क्यूं छोड़कर चला गया विकास
Thu, 22 Jun 2023 09:54 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 22 Jun 2023 09:54 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई 27 वर्षीय विकास की 27 जून को शादी होनी तय है। 20 जून को शाम चार बजे अचानक घर से लापता हो गया। साथ में केवल दो जोड़ी कपड़े ले गया है। भाई का कहना है कि घर पर ऐसी कोई बात नहीं हुई जिससे वह नाराज हो जाए।
विज्ञापन
लापता विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के डेयरी मोहल्ले का एक युवक शादी से एक सप्ताह पहले घर से लापता हो गया है। परिजन सकते में हैं आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। क्योंकि वह खुद शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। इस संबंध में दूल्हे के भाई ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
भाई बोला, खुद शादी को लेकर उत्साहित था विकास
पुलिस के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी सुनील ने दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई 27 वर्षीय विकास की 27 जून को शादी होनी तय है। 20 जून को शाम चार बजे अचानक घर से लापता हो गया। साथ में केवल दो जोड़ी कपड़े ले गया है। भाई का कहना है कि घर पर ऐसी कोई बात नहीं हुई जिससे वह नाराज हो जाए। इतना ही नहीं, खुद शादी की तैयारियां कर रहा था। अब उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। उसके दाहिने हाथ पर काशी लिखा हुआ है।
विज्ञापन