फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women teacher died in accident

ट्रैफिक सिग्नल खराब, शिक्षिका को ट्रक ने कुचला

Thu, 29 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 29 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
women teacher died in accident
शहर के मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल खराब होना अब शहरवासियों की
विज्ञापन
जान पर भारी पड़ने लगा है। बुधवार दोपहर को स्कूल से घर लौट रही एक टीचर को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। हादसा शीला बाईपास चौक पर हुआ।

भरत कॉलोनी निवासी ओमपति (50) पत्नी जोगेंद्र नांदल जींद जिले के गांव किला जफरगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में आर्ट्स की टीचर थीं। वे रोजाना घर से ही आना जाना करती थीं। बुधवार को ओमपति स्कूल की छुटटी होने के बाद वापस रोहतक आई थीं। दोपहर बाद 4 बजे वे बस अड्डे से ऑटो में बैठकर शीला बाईपास पर पहुंचीं। यहां ऑटो से उतरकर ओमपति भरत कॉलोनी की ओर सड़क पार कर रहीं थीं कि बस स्टैंड की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका नीचे गिर गईं और ट्रक के पहिये उनके ऊपर से उतर गए। महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी नवीन कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया। कुछ ही देर बाद मृतका का बेटा रोता बिलखता मौके पर पहुंचा।

आधा घंटे तक जाम
हादसे के करीब आधा घंटे तक शीला बाईपास चौक पर जाम लगा रहा। शव और ट्रक के चौराहे के बीचोंबीच होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। शव हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।

अफसरी लापरवाही, खराब सिग्नल ले रहे जान
हादसे के समय शीला बाईपास से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले रोड पर लगी रेड लाइट भी बंद पड़ी थी। संबंधित पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रेड लाइट कई दिनों से काम ही नहीं कर रही हैं। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ही वाहनों को कंट्रोल किया जाता है। ऐसी स्थिति में सड़क हादसे का खतरा बना रहता है।

ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया गया है। ट्रक मालिक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
नवीन, एसएचओ, अर्बन एस्टेट थाना, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed