फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   women not want to case on university head

स्टेट यूनिवर्सिटी : आरोपियों पर कार्रवाई करवाने से पीड़ित का इंकार

Sat, 31 Oct 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 31 Oct 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
स्टेट यूनिवर्सिटी में शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मी
विज्ञापन
ने आरोपियों पर कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 164 के मजिस्ट्रेट बयान में पीड़ित का कहना है कि वह डीन समेत सात अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती, जबकि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। हालांकि अभी तक बयान के बाद पीड़ित ने अपना शपथ पत्र नहीं दिया है।

बता दें कि स्टेट यूनिवर्सिटी में गत सप्ताह एक महिला कर्मचारी ने डीन समेत आठ लोगों पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मीडिया में मामला उछलने के बाद महिला थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। महिला थाना इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़ित के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज करवाए गए हैं। पीड़ित ने कहा है कि वह सिर्फ ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। बाकी लोगों के खिलाफ उसे कोई कार्रवाई नहीं करनी। पीड़ित के इन बयानों के बाद सभी लोगों को राहत मिली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित के  शपथ पत्र देने के बाद बाकी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed