{"_id":"f8e4816b99b06fd71c5d94846c90730b","slug":"women-kidnapped-in-jajjar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से महिला के अपहरण का प्रयास, महिला पर चढ़ाई गाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से महिला के अपहरण का प्रयास, महिला पर चढ़ाई गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 24 Dec 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी के वार्ड नंबर 9 में रात करीब 7 बजे कार सवार बदमाशों ने घर से एक
विज्ञापन
महिला के अपहरण का प्रयास किया। जब आरोपी अपहरण करने में सफल नहीं हुए तो
आरोपियों ने महिला के पेट पर कार चढ़ा दी। शोर सुनकर जैसे ही कॉलोनीवासी
बाहर निकले तो आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित परिजनों के मुताबिक बेरी बाजार में सुनार की दुकान चलाने वाले विक्रम सोनी की पत्नी नीलम बुधवार रात को घर पर थी। घर के सामने उनकी दो छोटी बेटी खेल रही थीं। तभी कार में सवार तीन-चार युवक आए। जैसे ही आरोपियों की कार घर के बाहर आई तो नीलम अपनी बेटियों को देखने बाहर आ गई।
इसी बीच आरोपियों में से एक युवक ने नीलम का नाम लेते हुए कहा कि इसे उठा लो। इस पर नीलम ने घर के अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे दबोच लिया। युवकों ने महिला को पकड़कर कार में डालने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित ने हिम्मत दिखाई और उनको धक्का दे दिया।
कुछ ही देर में कॉलोनी में अफरातफरी मच गई। इस पर आरोपियों ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और उसके पेट पर कार चढ़ा फरार हो गए। परिजन महिला को लेकर झज्जर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां महिला इमरजेंसी में उपचाराधीन है। महिला ने एक आरोपी को अपने मोहल्ले का ही बताया है।
वर्जन
बेरी अस्पताल से मामले में रूका आया था। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची तो महिला को बेरी अस्पताल से ले जाया जा चुका था। अभी महिला के बयान नहीं हो सके है।
मुकेश कुुमार, बेरी चौकी इंचार्ज।