{"_id":"641c4fa5d1606e68ec08c7c4","slug":"woman-sent-blackmail-message-to-meham-mla-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महम विधायक को महिला ने वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने का मैसेज भेजा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: महम विधायक को महिला ने वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने का मैसेज भेजा, केस दर्ज
Thu, 23 Mar 2023 06:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Mar 2023 06:39 PM IST
सार
महम विधायक को महिला ने वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने का मैसेज भेजा है। विधायक ने डीजीपी के नाम शिकायत दी है। रोहतक के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। एसपी बोले कि साइबर एक्सपर्ट जांच कर रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
महम हलका के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले से महम हलका के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू को वीडियो कॉल कर एक महिला ने मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया है। साथ ही मैसेज में कैबिनेट मंत्री, एक भाजपा व एक कांग्रेस विधायक का भी जिक्र किया है। डीजीपी के नाम दी शिकायत पर रोहतक के साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। एसपी उदय सिंह मीना का कहना है कि साइबर एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी के नाम दी शिकायत में विधायक महम बलराज कुंडू ने कहा है कि व्हाट्सएप पर कई वीडियो कॉल रिसीव हुई हैं। मंगलवार को शाम आठ बजकर छह मिनट व नौ बजकर 37 मिनट पर उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए मैसेज भेजे। साथ ही प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री, एक कांग्रेस व एक भाजपा विधायक के नाम का जिक्र किया है। उन्होंने मामले की गहनता के साथ जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
महम के विधायक बलराज कुंडू ने शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास वीडियो कॉल आई है। केस दर्ज किया गया है। संबंधित नंबर की डिटेल निकाली जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
मैंने जनहित में शिकायत दी है ताकि ऐसा मामला किसी के साथ न हो। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ये आए दिन लोगों को ब्लैकमेल करते हैं। -बलराज कुंडू, विधायक, महम