फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Woman commits suicide by hanging in Rohtak of Haryana

रोहतक: दो बेटों के बाद पति बेटी को भी ले गया अपने साथ घर, परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 22 Jan 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में कमल कॉलोनी स्थित घर के अंदर महिला ने फंदा लगाया। मां उतारने लगी तो कोई सहायता करने नहीं आया। किसी तरह खुद ही चारपाई खड़ी कर चुन्नी खोली, लेकिन नहीं बच सकी कामिनी।

विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की कमल कॉलोनी में एक महिला कामिनी (28) ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। क्योंकि उसका पति दो बेटों के बाद बेटी को भी अपने साथ ससुराल ले गया। मृतका की मां ने बेटी के पति व सास सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मकड़ौली गांव निवासी मुन्नी देवी ने दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। जबकि पति झज्जर जिले के दहकोरा अस्पताल में नौकरी करते हैं। बेटी कामिनी की शादी 11 साल पहले हिसार के सोरखी गांव निवासी राजेश के साथ हुई थी। उसकी बेटी के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो लड़के व एक लड़की है। कामिनी को उसका पति राजेश व सास पार्वती सहित ससुराल के दूसरे लोग कम दहेज लाने के चलते तंग रखते थे।
विज्ञापन


उसके साथ मारपीट की जाती। इसके चलते कामिनी 3-4 माह से उसके पास ही रह रही थी। ससुराल वालों ने पहले ही उसके दोनों लड़के छीन लिए थे। बेटी कामिनी के साथ रहती थी, लेकिन दिसंबर में जब वह दिल्ली गई हुई थी तो पीछे से कामिनी की बेटी को उसका पिता अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बच्चों के जाने व ससुराल वालों के उत्पीड़न के चलते वह परेशान हो गई। डेढ़ माह से वह कमल कालोनी में किराये पर रहने लगी। शुक्रवार को वह गैस सिलेंडर लेने के लिए मकड़ौली चली गई। वापस आई तो कामिनी अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर लटकी मिली। 

बेटी को फंदे से उतरवाने कोई नहीं आया 

मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि उसने कामिनी को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन अकेली सफल नहीं हो सकी। सहायता के लिए आसपास के लोगों को आवाज दी। कोई नहीं आया। उसने चारपाई खड़ी की और उसके ऊपर चढ़कर किसी तरह चुन्नी को खींचा। कामिनी फंदा खुलते ही चारपाई पर गिर गई। मामले की सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कामिनी को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

न्याय के लिए अदालत जाना चाहती थी कामिनी

मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी चाहती थी कि वह अदालत के माध्यम से अपने बच्चों को वापस हासिल करे और पति से गुजारा भत्ते ले। इसके लिए उसने कागजात तक तैयार करवा लिए थे, लेकिन मायके वाले चाहते थे कि किसी तरह कामिनी का घर बस जाए। मां मुन्नी देवी का कहना है कि वह बेटी को लेकर उसकी ससुराल गई थी, लेकिन ससुराल वालों ने घर में घुसने नहीं दिया। 

आरोपी पति व सास सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने व दहेज मांगने का केस दर्ज कर लिया है। कोरोना रिपोर्ट मिलने ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करेंगे। - सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed