{"_id":"591a1a264f1c1b8b51f2276e","slug":"woman-brutally-gang-raped-her-body-mutilated-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत की युवती के साथ गैंगरेप और नृशंस हत्या पर महिलाओं में आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपत की युवती के साथ गैंगरेप और नृशंस हत्या पर महिलाओं में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 16 May 2017 02:44 AM IST
विज्ञापन
विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं और युवतियां, निकाला रोष जुलूस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत की युवती के साथ गैंगरेप और नृशंस हत्या करने के मामले में सोमवार को विभिन्न कालोनियों की महिलाएं और युवतियां सड़कों पर उतरीं। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने दोपहर में रोष जुलूस निकाला। इसके बाद शीला बाईपास चौक पर आरोपियों का पुतला फूंका। इसी मामले में मंगलवार को समिति का प्रतिनिधिमंडल आईजी से मुलाकात करेगा।
जनवादी महिला समिति के कार्यालय पर सोमवार को रोष सभा हुई। जिसमें सोनीपत की युवती के साथ हुई दरिंदगी की कड़ी निंदा की गई। इसमें समिति की राज्य सचिव सविता ने कहा कि प्रदेश भर में महिलाओं के साथ हिंसा और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। रोहतक में सोनीपत की युवती के साथ हुआ जघन्य अपराध सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि आए दिन महिलाएं और बच्चियां ऐसी घटनाओं का शिकार हो रही हैं और राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे हुए बैठी है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी की युवती को परेशान किया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बावजूद भी जिस तत्परता के साथ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए थी, वह नहीं की गई।
अब तक घटना में शामिल सभी दोषियों को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। साथ ही घटना में कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को घोषणा की गई सहायता राशि सुनिश्चित तौर पर दी जाए। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने में एससीएसटी एक्ट के तहत दी जाने वाली सहायता राशि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग में नहीं भेजी जा रही है। यह राशि भी तुरंत जारी की जाए ताकि लंबित पड़े मामलों को सहायता राशि मिल सके। इस अवसर पर राज्य कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया, राज्य सह सचिव अंजू, आंगनबाड़ी मदर ग्रुप समिति की राज्य संयोजक नूतन प्रकाश, हिम्मत संस्था की उपाध्यक्ष वीना मलिक, जनवादी नौजवान सभा की संदीप सिंह मौजूद रहे।