हरियाणा: पंजाब की संगरूर जेल से पैरोल पर आकर फरार हुआ रोहतक का विक्रम उर्फ कालू गिरफ्तार, दुष्कर्म का है दोषी
अपहरण के बाद दुष्कर्म के केस में 2017 में संगरूर की अदालत ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई थी। 2021 में पैरोल पर आकर फरार हुआ था। जींद, भिवानी, पानीपत व रोहतक में हुई पांच वारदात का पूछताछ में खुलासा किया। सीआईए प्रथम ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की संगरूर जेल से पैरोल पर आकर फरार हुआ मोस्ट वांटेड हरियाणा के रोहतक के पाड़ा मोहल्ला निवासी विक्रम उर्फ कालू भसड़ को सीआईए प्रथम ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के पास से देसी पिस्तौल व 10 कारतूस भी बरामद किए गए। पूछताछ में भिवानी, पानीपत, जींद व रोहतक में हुई पांच वारदात का खुलासा हुआ है।
एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने मीडिया के सामने बताया कि सीआईए प्रथम की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ कालू भसड़ गोहाना रोड पर दयानंद मठ के नजदीक बाइक पर घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।
संगरूर से युवती का अपहरण कर किया था दुष्कर्म
सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पंजाब की संगरूर पुलिस ने एक युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया था। 2017 में आरोपी को संगरूर की अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। 2021 में कोरोना काल के दौरान आरोपी को अदालत से पैरोल मिल गई, लेकिन वह नहीं लौटा। इसके बाद अंजाम दी गई पांच वारदात में वांछित चल रहा था।
ये वारदात खुलीं
- आरोपी ने करीब एक साल पहले अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दादरी गेट भिवानी में एक युवक को जान से मारने कि नीयत से गोलियां चलाई। थाना शहर भिवानी में हत्या के प्रयास का केस दर्ज है।
- करीब 10 महीने पहले आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर पानीपत के गांव डाहर के पास से एक युवक से करीब 50/55 हजार रुपये लूटे। इस संबंध में पानीपत के इसराना थाने में लूट का केस दर्ज है।
- करीब 2 महीने पहले आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव धनोली जींद के पास हथियार के बल पर कैश एजेंट से करीब 35 से 40 हजार रुपये लूटे। आरोपियों के खिलाफ थाना पिल्लुखेड़ा जींद में लूट का केस दर्ज है।
- आरोपी ने करीब 3 माह पहले अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सदर थाना एरिया रोहतक में एक युवक पर जानलेवा हमला किया।
- आरोपी ने 13 जुलाई 2022 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर चिड़ी गांव स्थित शराब ठेका से 32 हजार की नकदी व मोबाइल छीना। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज है।
पंजाब की संगरूर जेल में अपहरण व दुष्कर्म के केस में 20 साल की सजा काट रहा पाड़ा मोहल्ला निवासी विक्रम उर्फ कालू भसड़ एक साल पहले पैरोल मिलने के बाद फरार हो गया था। एक साल के अंदर दी गई पांच वारदात में पुलिस को उसकी तलाशी थी। उसे गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। - एसआई अनेश कुमार, प्रभारी सीआईए प्रथम