फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two youths arrested in Rohtak who took Supari to kill a woman in Meerut

पुलिस को कामयाबी: मेरठ में महिला के मर्डर की ले चुके थे सुपारी, रोहतक में हथियारों सहित दो गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2022 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 09:48 PM IST
सार

रोहतक में यूपी के मेरठ में महिला के मर्डर की सुपारी लेने वाले गिरफ्तार किए गए हैं। सीआईए पुलिस ने राधे-राधे पार्क के पास हथियारों सहित काबू किया है। यूपी के व्यापारी से भी बड़ी लूट करनी थी।

विज्ञापन
Two youths arrested in Rohtak who took Supari to kill a woman in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google

विस्तार

यूपी के मेरठ में महिला के मर्डर की सुपारी ले चुके दो युवकों को रोहतक की सीआईए पुलिस ने हथियारों सहित काबू किया है। आरोपी छोटी चमारिया गांव निवासी बबलू व राजेंद्रा कॉलोनी निवासी कन्नू से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सीआईए प्रथम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान राधे-राधे पार्क के नजदीक बुलेट बाइक पर दो युवक मिले। शक के आधार पर पूछताछ की तो युवकों की पहचान छोटी चमारिया गांव निवासी 25 वर्षीय बबलू व राजेंद्रा कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय कुनाल उर्फ कन्नू के तौर पर हुई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक-एक देसी पिस्तौल व एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी बबलू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी बबलू ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर तिलक नगर दिल्ली के एरिया में बुलेट मोटरसाइकिल चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में तिलक नगर, दिल्ली में मामला दर्ज है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर सामने आया कि उन्होंने मेरठ में महिला के मर्डर करने की सुपारी ले रखी है। साथ ही आरोपी एक कारोबारी से बड़ी लूट की वारदात को अंजाम की तैयारी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed