फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two killed in road accidents in Sonipat of Haryana

Sonipat: गांव धतूरी के पास कार की टक्कर से महिला की मौत, बरोदा में पिकअप ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचला

Sun, 13 Nov 2022 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुरथल, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरथल, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 11:29 PM IST
सार

बिहार के जिला बेगूसराय के गांव ईशापुर निवासी रुक्मणी के तौर पर मृतका की पहचान हुई है। दंपती धतूरी से मलिकपुर जा रहा था। पति की हालत गंभीर है। वहीं बरोदा में मासूम गली में खेल रहा था जो गैस कंपनी की पिकअप ने चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
Two killed in road accidents in Sonipat of Haryana
रुक्मणी का फाइल फोटो। वंश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव धतूरी के पास कार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया  सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला बेगूसराय के गांव ईशापुर निवासी चंदन ठाकुर ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन रुक्मणी (37) और बहनोई श्रवण ठाकुर (42) के साथ गांव धतूरी में दो साल से किराये के कमरे में रहते हैं। उनके बहनोई श्रवण ठाकुर बेगूसराय के गांव वीरपुर पश्चिमी टोला के रहने वाले हैं। वे धतूरी स्थित बर्तन फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन


उनकी बहन व बहनोई शनिवार को किसी काम से गांव धतूरी से मलिकपुर जा रहे थे। वह पैदल ही जब गांव धतूरी के बाहर शराब ठेके पास पहुंचे तो पीछे से एक कार चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे के बाद उसकी बहन व बहनोई को मुरथल-सोनीपत रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी बहन रुक्मणी की मौत हो गई। उनके बहनोई की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चंदन ठाकुर के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धतूरी के पास कार की टक्कर से पैदल सडक़ पर जा रहे दंपती घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

पिकअप से कुचले जाने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत 
गांव बरोदा में पिकअप गाड़ी ने डेढ़ साल के मासूम को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। पिकअप चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के पिता रविंद्र के बयान पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।


रविवार को डेढ़ साल का वंश घर के पास गली में खेल रहा था। इस दौरान एक गैस कंपनी की पिकअप गाड़ी ने मासूम को कूचल दिया। घर के पास खड़े रविंद्र ने पिकअप को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक मौके से भाग गया। परिजन घायल वंश को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने गली में ब्रेकर भी बनवाया है, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed