{"_id":"638ef9a9a3dfb25a5b47f9e8","slug":"two-cases-of-cyber-fraud-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Online Fraud: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डेढ़ लाख ठगे, फर्जी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से 95 हजार हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Online Fraud: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डेढ़ लाख ठगे, फर्जी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से 95 हजार हड़पे
Tue, 06 Dec 2022 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:43 PM IST
सार
लाढौत रोड स्थित शास्त्री नगर की एक महिला को ऑनलाइन एक जोड़ी जूते मंगवाना महंगा पड़ गया। जूते पंसद न आने पर वापस करने के लिए जब कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की तो शातिर ठग ने फर्जी नंबर के माध्यम से महिला से करीब 95 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के गांव सिंहपुरा कलां के युवक के साथ शेयर बाजार में निवेश के नाम पर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी हुई है। युवकक को फर्जी वेबसाइट के माध्यम से जाल में फंसाया गया। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। वहीं, शास्त्री नगर की एक महिला को ऑनलाइन जूते खरीदना महंगा पड़ा। शातिर युवती ने फर्जी हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से झांसा देकर 95 हजार के करीब नकदी ठग ली।
पुलिस के मुताबिक युवक कमलकांत ने दी शिकायत में बताया कि 12 अक्तूबर को उसके पास राहुल नाम के युवक ने कॉल की। बोला, वे शेयर बाजार में निवेश करवाते हैं। साथ ही मार्केट के रेट के हिसाब से कमीशन दिया जाता है। वह उनकी कंपनी के माध्यम से निवेश कर सकता है। साथ ही आरोपी ने कई और फायदे गिनवाए। कंपनी में अकाउंट खोलने के लिए आईडी व लिंक भी दिया। कमलकांत आरोपी के झांसे में आ गया। उसने अपना आधार कार्ड व दूसरे जरूरी कागजात अकाउंट खोलने के लिए भेज दिए। साथ ही उसने कंपनी के बैंक अकाउंट में 8 हजार रुपये भेजकर निवेश कर दिया। राशि गूगल पे से पांच बार में भेजी गई।
उसके बाद 18 अक्तूबर को 25 हजार रुपये यूपीआई आईडी के माध्यम से की। कमीशन नहीं मिला तो उसने और निवेश करने से मना कर दिया। आरोपी युवक ने कहा कि अगर 30 हजार रुपये और निवेश नहीं करेगा तो पहले निवेश की गई राशि भी डूब जाएगी। कमलकांत ने इससे मना कर दिया। फिर शातिर युवक ने झांसा दिया कि कंपनी आपकी तरफ से 33 हजार 333 रुपये निवेश कर देती है। आप अनुमति दे दीजिए। एक नवंबर को उसने वाउचर क्लीयर कर दिया। उसने कहा कि अब भी उसका पैसा वापस नहीं आ रहा है। इसके बाद कभी जीएसटी तो कभी दूसरे बहाने से आरोपी टालमटोल करता रहा। आखिर में अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। जांच में कंपनी की साइट भी फर्जी मिली। आरोपी ने उससे करीब एक लाख 48 हजार रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
ऑनलाइन जूते मंगवाना महिला को पड़ा महंगा, ऐनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवाकर 95 हजार रुपये ठगे
लाढौत रोड स्थित शास्त्री नगर की एक महिला को ऑनलाइन एक जोड़ी जूते मंगवाना महंगा पड़ गया। जूते पंसद न आने पर वापस करने के लिए जब कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की तो शातिर ठग ने फर्जी नंबर के माध्यम से महिला से करीब 95 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला सुशीला ने दी शिकायत में बताया कि ऑनलाइन बाजार की कंपनी अमेजॉन के माध्यम से एक जोड़ी जूते मंगवाए थे। जूते उसने पसंद नहीं आए। ऐसे में 5 दिसंबर को गूगल पर सर्च करके कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। थोड़ी देर बाद उसके पास किसी अन्य नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाली युवती जैसे उसे कहती रही, वह वैसी प्रक्रिया करती रही। उससे ऐनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवा ली। साथ ही बैंक अकाउंट की डिटेल भी मांगी। ऐप पर 49989 नंबर आया। युवती ने कहा कि जूते वापस भेजने के लिए गूगल पे अकाउंट खोलो। 49989 लिखकर पे का बटन दबाओ। इसके बाद उससे 19989, 19989 व 4998 नंबर डलवाया। बाद में खाते की जांच की तो पता चला कि उसके अकाउंट से 95 हजार के करीब की नकदी निकाली गई है।