फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Two accused of kidnapping girl student arrested in Rohtak

रोहतक में छात्रा के अपहरण का मामला: शादी के लिए किया था अगवा, हनुमान कॉलोनी व गरनावठी के दो युवक गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2022 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 10:35 PM IST
सार

30 घंटे की छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस को कामयाबी मिली है। छात्रा ने शादी से साफ मना कर दिया था। आरोपियों ने मोबाइल बंद कर दिए थे। परिजनों व दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस को सुराग मिले।

विज्ञापन
Two accused of kidnapping girl student arrested in Rohtak
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में जाट किशोरी कॉलेज के गेट से अगवा छात्रा को पुलिस ने 30 घंटे की छापामार कार्रवाई के बाद शनिवार को गोहाना रोड से गिरफ्तार कर लिया। 20 वर्षीय छात्रा का अपहरण हनुमान कॉलोनी निवासी अंशुल चहल ने अपने साथियों की मदद से शादी के इरादे से किया था।

विज्ञापन


जबकि छात्रा ने शादी से साफ मना कर दिया था। पुलिस ने अपहरण में शामिल आरोपी गरनावठी गांव निवासी देव व हनुमान कॉलोनी निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही छात्रा के अदालत में बयान दर्ज होने व काउंसिलिंग के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


एक दिन पहले दादरी के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी जाट किशोरी कॉलेज में पढ़ती है। हर रोज दादरी से रोहतक आती है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब 20 वर्षीय बेटी कॉलेज के गेट पर दो सहेलियों के साथ पहुंची तो आरोपी अंशुल चहल अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर पहुंचा। एक आरोपी हथियार लिए हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का अपहरण करके कार में डालकर आरोपी फरार हो गए। सिविल लाइन थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। एसपी ने डीएसपी सुशीला के नेतृत्व में सीआईए प्रथम, सीआईए टू व सिविल लाइन थाने की टीमें गठित की।

आरोपियों व छात्रा का मोबाइल बंद होने के कारण आरोपियों की लोकेशन लेने में दिक्कत आई। शुक्रवार रात पुलिस सोनीपत से कार को बरामद करने में कामयाब रही, जिसमें छात्रा का अपहरण किया गया था। 

सोनीपत के वकील से किया था संपर्क, लेकिन छात्रा के इनकार से सिरे नहीं चढ़ी शादी की योजना 
सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि सबसे पहले पता चला की आरोपी अंशुल चहल हनुमान कॉलोनी का रहने वाला है। घर पर दबिश दी, लेकिन वहां नहीं मिला। परिजनों से आरोपी के दोस्तों के नंबर लिए। साइबर की टीम लगातार नंबरों व उनकी लोकेशन ट्रेस करती रही। आरोपियों व छात्रा के मोबाइल बंद थे, इसलिए लोकेशन की थ्योरी पर कामयाबी नहीं मिली।

तय हुआ कि परिजनों, दोस्तों व रिश्तेदारों से यह पूछताछ की जाए कि आखिर आरोपी छात्रा को लेकर कहां जाएंगे। भनक लगी कि आरोपियों ने सोनीपत के एक वकील से संपर्क किया था, ताकि कोर्ट में शादी की जा सके। हालांकि छात्रा ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। सीआईए की टीम जैसे ही सोनीपत पहुंची, आरोपी वहां से दूसरी कार में सवार होकर पानीपत की तरफ निकल गए। पुलिस ने पानीपत में दबिश दी, लेकिन आरोपी लोकेशन बदलते रहे। दोपहर पुलिस छात्रा को गोहाना रोड पर ब्राह्मणवास गांव के पास से बरामद करने में कामयाब रही।

वारदात में शामिल पांच आरोपी, दोनों कार बरामद 
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात में पांच युवक शामिल रहे। साथ ही पूरे घटनाक्रम में दो कार प्रयोग की गई। एक कार को पुलिस एक दिन पहले सोनीपत से बरामद करने में कामयाब रही थी, जबकि दूसरी को अब बरामद किया है। 

अदालत में बोली छात्रा-जबरन किया अपहरण, मोबाइल भी छीना
छात्रा को पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद इलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने कहा कि आरोपी अंशुल चहल ने अपने साथियों के साथ उसका अपहरण किया। साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया। धमकी दी कि अगर शोर किया तो जान से मार दिया जाएगा। मैं अपने परिजनों के साथ जाना चाहती हूं। अदालत में बयान के बाद छात्रा की सिविल लाइन थाने में काउंसिलिंग हुई, जिसके बाद उसे मां व चाचा के हवाले कर दिया गया। 

लघु सचिवालय के बाहर परिजनों ने दिया धरना
शनिवार सुबह तक छात्रा के बरामद न होने से परेशान परिजन व ग्रामीण दादरी से रोहतक पहुंचे और लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना था कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है। अब तक छात्रा को बरामद नहीं किया गया है। इसी बीच छात्रा के पिता की हालत बिगड़ गई। पुलिस को उसे अस्पताल में ले जाना पड़ा। 


छात्रा को सकुशल बरामद कर अदालत में पेश किया, जहां से काउंसिलिंग के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही दो आरोपियों गरनावठी निवासी देव व हनुमान कॉलोनी निवासी अमन को मुख्य आरोपी अंशुल चहल के साथ वारदात में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपी अभी फरार है। -उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed