रोहतक: डेढ़ साल पहले पिता का तोड़ा था दांत, बदला लेने के लिए मारी गोली, जानलेवा हमले के आरोप में दो गिरफ्तार
रोहतक में डेढ़ साल पहले पिता का दांत तोड़ने से नाराज होकर बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक को गोली मारी थी। पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 13 दिसंबर को गांव की बणी में वारदात हुई थी। घायल मुकेश के बयान पर मामला दर्ज हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के खिड़वाली गांव के युवक मुकेश को पांच दिन पहले पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने गोली मारी थी। क्योंकि एक आरोपी अमन अपने पिता का डेढ़ साल पहले दांत तोड़ने से नाराज चल रहा था। पुलिस ने अमन व उसके साथी सुंदर को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
डीएसपी मुख्यालय सज्जन सिंह ने बताया कि खिड़वाली गांव निवासी मुकेश ने 13 दिसंबर को सदर थाने में शिकायत दी थी कि वह शाम करीब साढ़े 4 बजे गांव के बाहर बणी में घूमने गया था। वहां पहले से गांव का युवक अमन व सुंदर खड़े थे। आरोप था कि अमन व सुंदर ने पहले तो मुकेश को धमकी दी।
इसके बाद गोली चला दी। गोली मुकेश की बाजू पर लगी। किसी तरह वह भागकर बणी से बाहर आया। उसे परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया। सदर पुलिस ने आरोपी अमन व सुंदर के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया था। एवीटी प्रभारी एसआई गोवर्धन व सदर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन व सुंदर को गिरफ्तार कर लिया।
एवीटी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अमन ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसके पिता के साथ मुकेश ने झगड़ा किया था। साथ ही मुक्का मारकर दांत तोड़ दिया था। उसी की रंजिश के चलते वारदात अंजाम दी। अब पुलिस आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में प्रयोग देसी पिस्तौल बरामद किया जा सके।