फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three women arrested for taking 80 thousand rupees in the name of settlement in rape case in Rohtak

रोहतक: दुष्कर्म के केस में समझौते के नाम पर 80 हजार रुपये लेती तीन महिलाएं गिरफ्तार, सप्ताह पहले दर्ज कराया था मामला

Wed, 04 May 2022 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 12:30 AM IST
सार

एक सप्ताह पहले सिंहपुरा के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने मानसरोवर पार्क से काबू किया।

विज्ञापन
Three women arrested for taking 80 thousand rupees in the name of settlement in rape case in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा रोहतक में दुष्कर्म के केस में समझौते के नाम पर 80 हजार रुपये लेते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिसमें बेटी, उसकी धर्म मां और धर्म मां की मां शामिल हैं। बुधवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। 

विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह पहले जींद बाईपास क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दी थी कि सिंहपुरा के एक युवक ने उसके साथ गलत कार्य किया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी युवक ने शिकायत दी कि महिला दुष्कर्म का केस वापस लेने के नाम पर 3 लाख रुपये मांग रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर डीसी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया, ताकि महिला को पैसे लेते गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन


सोमवार को महिला ने पैसे लेने की बात कही, लेकिन समय व जगह नहीं बताई। इस कारण मंगलवार के लिए दोबारा पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तय करवाया। आखिर में तय हुआ कि महिला पांच बजे मानसरोवर पार्क में आएगी। उस समय उसे एक लाख रुपये दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी राशि केस वापस लेने के बाद दी जाएगी। योजना के तहत सादी वर्दी में डीएसपी सुशीला व उनकी टीम पार्क में पहुंच गई। साथ में ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी रहे। जैसे ही युवक ने महिला, उसकी धर्म मां व धर्म मां की मां को पैसे दिए, तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को हिरासत में लेकर महिला थाने ले जाया गया। अब बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। 

 

महिला ने एक सप्ताह पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। आरोपी युवक ने शिकायत दी थी कि महिला समझौते के नाम पर 3 लाख रुपये मांग रही है। महिला को पैसे लेते गिरफ्तार करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने महिला, उसकी धर्म मां और धर्म मां की मां को दुष्कर्म के केस में समझौते के नाम पर 80 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। -सुशीला, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed