{"_id":"631c4136fa626600782447a2","slug":"three-man-posing-as-officers-of-rohtak-rta-team-robbed-driver-and-operator-of-truck-on-kharavad-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: आरटीए के अधिकारी बन तीन युवकों ने ट्रक चालक और परिचालक को लूटा, खरावड़ बाईपास पर हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: आरटीए के अधिकारी बन तीन युवकों ने ट्रक चालक और परिचालक को लूटा, खरावड़ बाईपास पर हुई वारदात
Sat, 10 Sep 2022 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:18 PM IST
सार
झुंडपुर निवासी गफ्तार ने दी शिकायत में बताया कि वह अहमदपुर गांव के युवक केशव के ट्रक पर ड्राइवरी करता है। साथ ही परिचालक गांव के ही युवक हारुन के साथ दादरी डस्ट लेने गया था।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रोहतक आरटीए टीम के अधिकारी बनकर तीन युवक खरावड़ बाईपास पर दादरी से गाजियाबाद जा रहे ट्रक के चालक और परिचालक को लूटकर फरार हो गए। युवक 1600 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन ले गए। दोनों पीड़ित सोनीपत के गांव झुंडपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक झुंडपुर निवासी गफ्तार ने दी शिकायत में बताया कि वह अहमदपुर गांव के युवक केशव के ट्रक पर ड्राइवरी करता है। साथ ही परिचालक गांव के ही युवक हारुन के साथ दादरी डस्ट लेने गया था। शुक्रवार रात करीब एक बजे डस्ट लेकर दादरी से रोहतक पहुंचा। ट्रक के टायर गर्म होने के कारण खरावड़ बाईपास के पास गाड़ी रोक दी। 10 मिनट बाद तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए। दो कंडक्टर साइड खिड़की में चढ़ गए, जबकि एक ड्राइवर साइड आ गया। युवकों ने कहा कि वे आरटीए की टीम से हैं। आपकी गाड़ी ओवरलोड है, कागजात दिखाओ।
विज्ञापन
उसने कागजात दिखा दिया। तभी एक युवक ने पिस्तौल निकाला और उससे 1600 रुपये की नकदी व परिचालक से मोबाइल फोन छीनकर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन करके केस दर्ज किया।
विज्ञापन