फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Three crime cases in Rohtak of Haryana

Haryana: रोहतक में अपराध; मिस्त्री को मारा चाकू, डाॅक्टर कपिल मल्होत्रा की मां की तोड़ी चेन, 80 हजार की ठगी

Sun, 12 Nov 2023 11:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 11:28 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक में अपराध की तीन वारदात सामने आई है। मोखरा में शराब पीकर गाली-गलौज से रोका तो फर्नीचर मिस्त्री को चाकू मारा गया। आरोपी बोला कि 20 साल बाद भी जेल से बाहर आया तो तूझे जान से मारुंगा। वहीं जवाहर नगर में दिनदहाड़े डॉक्टर कपिल मल्होत्रा की मां की चेन तोड़ी गई। इसके अलावा परिचित बनकर ठगी का मामला भी सामने आया है।

विज्ञापन
Three crime cases in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक जिले के सबसे बड़े गांव मोखरा में पड़ोसी ने एक युवक को शराब पीकर गाली-गलौज करने से रोका तो आरोपी ने फर्नीचर मिस्त्री को चाकू मार दिया। साथ ही धमकी दी कि अब तो बच गया, आगे 20 साल बाद भी जेल से बाहर आया तो तूझे जरूर मार दूंगा। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पहले भी हत्या के केस में जेल में रह चुका है। उससे मेरी जान बचाओ। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मोखरा गांव निवासी राजेश ने दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में कृष्ण का मकान है, जहां 15 दिन पहले गांव का युवक राहुल आया हुआ था। वह शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। जब उसने टोका तो आरोपी झगड़ा करने लगा। इसी की रंजिश रखते हुए उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। बेटे ने बताया कि राहुल उसे चाकू दिखाकर कह रहा था कि आधा काटूंगा।
विज्ञापन


वह शनिवार को साढ़े पांच बजे बेटे सौरभ को मंदिर से बुलाने गया तो आरोपी राहुल मिला। जान से मारने की नियत से आरोपी ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पहले गर्दन पर वार किया, उसने बचाव में हाथ आगे कर दिया। इसके बावजूद चाकू गर्दन पर लगा। फिर आरोपी ने सीने में बायीं तरफ चाकू मारा। इसी बीच सौरभ आया और अन्य लोगों की मदद से उसे छुड़वाया। इसके बाद आरोपी राहुल ने धमकी दी है। बोला, चाहे मैं 20 साल में जेल से वापस आऊं, तुझे जान से मारूंगा। आरोप है कि राहुल पहले भी एक मर्डर केस जेल में बंद रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर कपिल मल्होत्रा की मां की तोड़ी जवाहर नगर में दिनदहाड़े चेन
रोहतक में दिनदहाड़े नकाबपोश जवाहर नगर में डॉक्टर कपिल मल्होत्रा की मां की डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़कर ले गया। बुजुर्ग महिला घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर कपिल मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार को करीब पौने एक बजे उसकी मां 58 वर्षीय वीना घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी।

इसी बीच करीब 28 से 30 साल का एक युवक आया, जिसने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। वह झपटा मारकर उसकी मां की चेन तोड़कर ले गया, जिसमें लॉकेट भी था। उसकी मां ने शोर मचाया, लेकिन युवक पैदल ही फरार हो गया। दिवाली के त्यौहार पर दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।

दो मिनट में 80 हजार की ठगी, परिचित बनकर निकाले पैसे
रोहतक शहर के लाढ़ोत रोड पर युवक ने परिचित बनकर एक युवती के खाते से दो मिनट में 80 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में लाढ़ोत रोड निवासी प्रियंका ने बताया कि उसके पास एक युवक का फोन आया, बोले पहचानों कौन बोल रहा है। प्रियंका को लगा कि पवन बोल रहा है, जो बच्चों को कोचिंग देता है।


उसने पवन का नाम लिया तो आरोपी ने कहा, हां मैं पवन ही बोल रहा हूं। उसके पास किसी बच्चे की फीस आनी थी, लेकिन खाते में दिक्कत आ रही है। आपके खाते में पैसे ट्रांसफर करवा देता हूं। बाद में तुम वापस कर देना। इसके बाद आरोपी युवक ने 80 हजार रुपये जमा कराने का फर्जी मैसेज भेज दिया। उसने अकाउंट का बैलेंस जांच किए बगैर 80 हजार रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में खाते के बैलेंस की जांच तो पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। तुरंत मामले की शिकायत 1930 पर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए साइबर टीम की मदद ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed