{"_id":"6110236a03ca3f15a9bc0a1b7de3a24b","slug":"thief-gone-to-bank-but-not-stolen-anything-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचा दाढ़ी वाला चोर, मास्टर की से भी नहीं खोल सका रूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचा दाढ़ी वाला चोर, मास्टर की से भी नहीं खोल सका रूम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 07 Nov 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाढ़ी और टोपी पहने एक चोर एक बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंच गया। आरोपी
विज्ञापन
ने एक घंटे तक मास्टर की से स्ट्रांग रूम खोलने का भी प्रयास किया। लेकिन
बैंक की सिक्योरिटी पुख्ता होने के कारण वह कैश तक नहीं पहुंच सका। बैंक
में लगे कैमरों पर कपड़ा ढालने और खुद के चेहरे को ढकने के बावजूद कैमरों
में युवक की लंबी दाढ़ी कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक लंबी दाढ़ी और
टोपी पहने बैंक में इधर उधर घूम रहा है। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने
में बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला
भिवानी रोड पर हिंदू कॉलेज स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का है।
पुलिस को दी शिकायत में बैंक मैनेजर पुष्पेंद्र ने बताया कि वे बृहस्पतिवार सुबह बैंक में पहुंचे। यहां देखा तो बैंक की पिछली दीवार में लगा एडजस्ट फैन उतरा हुआ था। फैन नीचे रखा हुआ था। फिर साथी कर्मचारियों ने छानबीन की तो बैंक में जरूरी कागजात और कंप्यूटर डाटा सही मिला। बैंक के स्ट्रांग रूम में भी सारा कैश सुरक्षित था। अनाज मंडी पुलिस को जानकारी दी गई। चौकी इंचार्ज हरपाल सिंह टीम सहित मौके पर पहुुंचे। पुलिस ने मौके से चोर के फिंगर प्रिंट लिए हैं।
सीसीटीवी कैमरे पर डाला कपड़ा, फिर भी नहीं छीपी दाढ़ी
आरोपी इतना शातिर था कि उसने बैंक में घुसते ही सबसे पहले अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा ढक दिया। इसके बावजूद भी सीसीटीवी कैमरों ने आरोपी को डिटेक्ट कर लिया। फिर आरोपी ने खुद का बचाव करने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध लिया और टोपी पहन ली। इसके बाद बैंक में इधर उधर दस्तावेज और अलमारियों को खंगालना शुरू कर दिया।
मास्टर चाबी से किया घंटों प्रयास, नहीं टूटा सुरक्षा कवच
आरोपी ने एक घंटे तक बैंक के स्ट्रांग रूम के सुरक्षा कवच को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन बेहतर सिक्योरिटी सिस्टम के चलते वह कामयाब नहीं हो सका। फुटेज में दिख रहा है कि लंबी दाढ़ी वाले युवक ने कई बार मास्टर चाबी से स्ट्रांग रुम के लॉक को खोलने का प्रयास किया, लेकिन मास्टर चाबी भी बैंक की सुरक्षा को नहीं भेद सकी।
स्ट्रांग रूम के पास से मिली कई चाबियां
यदि आरोपी एक बार भी बैंक के स्ट्रांग रुम तक पहुंच जाता तो बैंक को भारी चपत लगा देता। वारदात के समय स्ट्रांग रुम में ग्राहकों के लाखों रुपये रखे हुए थे। हालांकि गोपनीयता का हवाला देते हुए बैंक प्रबंधन ने वारदात के समय बैंक में मौजूद राशि के बारे में बताने से इनकार कर दिया। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि स्ट्रांग रूम के पास से कुछ चाबियां मिली हैं। इसके अलावा कोई भी औजार बरामद नहीं हुआ है।
अब बैंक पर भी शातिरों की नजर
अभी तक चोर बैंक के एटीएम को ही निशाना बनाते रहे हैं, लेकिन अब चोरों ने बैंक में भी सेंधमारी शुरू कर दी है। यदि पिछले छह महीनों में नजर डालें तो बैंक में सेंधमारी की यह पहली घटना है। हालांकि एटीएम पर वारदात के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही रिठाल माइनर में संदिग्ध अवस्था में एक एटीएम मिला था। इससे पहले भी नहर में एक एटीएम मिल चुका है।