फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   theif, theft, chain, haryana, police, crime, haryana, rohtak

एमडीयू में नहीं मिला लॉकर, दिन दहाड़े घर पर रखी ज्वैलरी और कैश ले गए चोर

Fri, 22 Jul 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 Jul 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
theif, theft, chain, haryana, police, crime, haryana, rohtak
एमडीयू में कार्यरत महिला ने एमडीयू में लॉकर के लिए दो महीने पहले किया था अप्लाई - फोटो : amar ujala
एमडीयू में कार्यरत महिला कर्मी के तिलक नगर स्थित घर से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के आभूषण और नगदी उड़ा दिए। महिला कर्मी ने चोरों से बचने के लिए दो महीने पहले एमडीयू में लॉकर की मांग की थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में तिलक नगर निवासी रवि सैनी ने बताया कि वह किराये के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी एमडीयू में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। बुधवार सुबह दोनों ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर बाद उनके मकान में किराये पर रहने वाले दूसरे परिवार ने सूचना दी कि उनके कमरे के गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद रवि घर पहुंचे। यहां देखा तो चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से 20 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी, दो सोने के कंगन और एक सोने की चेन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


लॉकर मिलता तो बच जाते शादी के आभूषण

रवि का कहना है कि यदि एमडीयू में उनकी पत्नी को एक लॉकर आवंटित कर देती तो आभूषण सुरक्षित रखे होते। कई बार मांग करने के बाद भी लॉकर मुहैया नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदीना में चोरी

इसी तरह चोरों ने मदीना गिंदरान के एक मकान से नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में भीम सिंह की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि चोर उनके घर से 40 हजार रुपये और एक बिजली की मोटर चोरी कर ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed