{"_id":"4ab889cce32e0ec8c8c104a1c3d92f85","slug":"the-young-man-came-forward-to-the-train-the-car-stopped-and-the-driver-threatened-to-hold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ट्रेन के आगे आया, गाड़ी रोककर चालक ने पकड़कर धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ट्रेन के आगे आया, गाड़ी रोककर चालक ने पकड़कर धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 03 Jan 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय 3 बजकर 20 मिनट। रोहतक रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर बाद शंटिंग कर रही ट्रेन के आगे एक युवक आ गया। लेकिन चालक की मुस्तैदी के कारण उसे बचा लिया गया।
चालक ने ऐन मौके पर ट्रेन रोक दी और परिचालक की मदद से युवक को पकड़ लिया। चालक ने धमकाया तो युवक ने अपनी टिकट दिखाई और कहा कि वह तो सिर्फ लाइन पार कर रहा था और गलती से उलझ गया।
हालांकि चालक ने सवाल किया कि जब उसे गाड़ी दिखाई दे रही है तो वह आगे क्यों आया। आत्महत्या के प्रयास की आशंका के चलते युवक को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। हालांकि देरशाम तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और आरपीएफ अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने कहा कि उनके पास इस तरह का कोई भी मामला नहीं आया है। घटना प्लेट फार्म नंबर 3 के साथ लूप लाइन की है। संभव है कि जांच के बाद युवक को छोड़ दिया गया हो।