फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teenager kidnapped at Rohtak rape

रोहतक में घर से किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म

Mon, 28 Mar 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 28 Mar 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
 Teenager kidnapped at Rohtak rape
पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।
एक किशोरी का उसके ही गांव के युवक ने घर से चाकू की नोंक पर अपहरण कर लिया। वह किशोरी को सुनसान जगह लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो पुलिस में शिकायत पर उसका मेडिकल कराया गया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी गांव से फरार हो गया है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन


सदर थाने के एक गांव में किशोरी शनिवार दोपहर को घर में अकेली थी। किशोरी के मां-बाप खेत में गए हुए थे। उसी समय गांव का रहने वाला प्रमोद वहां पहुंचा और उसने चाकू दिखाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। वह किशोरी को अपने साथ किसी अन्य जगह पर लेकर पहुंचा और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन


दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं, किशोरी ने अपने परिजनों को खेत से लौटने पर घटना के बारे में बताया। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और उसके बाद किशोरी के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कई बार गांव में आरोपी की तलाश में दबिश डाली, लेकिन आरोपी नहीं मिल सका। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए गए हैं। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed