फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Swami Ramdev's former Interior Minister arrives in court

स्वामी रामदेव के खिलाफ कोर्ट पहुंचेंगे पूर्व गृह राज्यमंत्री

Thu, 07 Apr 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 07 Apr 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
Swami Ramdev's former Interior Minister arrives in court
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala
भारत माता की जय नहीं बोलने वालों का सिर काट देने के विवादित बयान पर घिरे स्वामी रामदेव पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर अब कोर्ट में गुहार लगाई जाएगी। पूर्व गृह राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुभाष बतरा ने एसपी को शिकायत देने के बाद अब कोर्ट में इस्तगासा दायर करने की फाइल तैयार की है।
विज्ञापन


इस संबंध में पांच वकीलों की मदद ली गई है। सुभाष बतरा वकील के माध्यम से बृहस्पतिवार को इस्तगासा दाखिल कर रामदेव के खिलाफ सीआरपीसी 156/3 के तहत केस दर्ज करने की मांग कर सकते हैं। बता दें कि सोमवार को एसपी ऑफिस में दी गई शिकायत पर पुलिस अभी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन की ओर से बतरा की शिकायत को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सद्भावना सम्मलेन में 3 अप्रैल को स्वामी रामदेव ने भारत माता की जय बोलने के मामले में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में तरह-तरह के विवाद खड़े कर दिए जाते हैं। किसी को कुछ नहीं मिला तो भारत माता की जय बोलने पर विवाद खड़ा कर दिया गया। कोई टोपी पहनकर खड़ा हो जाता है और कहता है कि भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, चाहे मेरा सिर काट लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कानून नहीं होता तो एक नहीं, बल्कि लाखों लोगों का सिर काट देते जो भारत माता की जय नहीं बोलते और भारत माता का सम्मान नहीं करते। दारुल उलूम देवबंद के भारत माता की जय नहीं बोलने वाले फतवे पर भी स्वामी रामदेव ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मातृ भूमि को गौरव देने के लिए कोई मजहब मना नहीं करता है। अगर करता है तो वह मजहब देश के हित में नहीं है। क्योंकि भारत माता की जय बोलना किसी धर्म से ताल्लुक नहीं रखता है। 


सीडी में पूरा बयान है रिकॉर्ड
सद्भावना सम्मेलन में आए बाबा रामदेव ने मंच से जो बयान दिया था, वह पूरा बयान सीडी में दर्ज किया गया है। पांचों वकीलों ने इस बयान को पूरी तरह से सुना और फिर उसके बाद फाइल को तैयार किया गया है। इस सीडी को फाइल में लगाया गया है। फाइल में कहा गया है कि यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। फाइल में कहा गया है कि बाबा के इस बयान से जनता भड़क भी सकती है।  

विवादित बयान की सीडी तैयार करवा ली गई है। वकीलाें से सलाह मशविरा कर कोर्ट में बृहस्पतिवार को इस्तगासा दायर करेंगे। 
सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed