{"_id":"e23ac0b61f77f8cd5553c19240b7b30e","slug":"student-killed-in-internal-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी रंजिश में की गई छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी रंजिश में की गई छात्र की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता कॉलोनी में छात्र की दिनदहाड़े हुई हत्या के पीछे आपसी रंजिश सामने आ रही है। पुलिस इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ा रही है। हत्या करने वाले दोनों छात्रों और मृतक के बीच रंजिश थी। हालांकि पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि रंजिश किस बात को लेकर थी।
सोमवार को जनता कॉलोनी निवासी सुरेंद्र के बेटे दसवीं कक्षा के छात्र हिमांशु की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। वारदात त्रिवेणी पार्क के पास घर से 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई। हत्या करने वाले भी स्कूल ड्रेस में ही थे। ऐसे में माना जा रहा है कि छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कर रंजिश थी।
पुलिस पहुंची, स्कूल
मामले की जांच कर रहे आईओ एएसआई प्रमोद कुमार मंगलवार को हिमांशु के स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने हिमांशु से जुड़ी जानकारी हासिल की। एसआई ने बताया कि हत्या की कोई वजह स्कूल से जुड़ी नहीं नजर आ रही है। पुलिस ने हिमांशु के परिजनों और दो दोस्तों से भी पूछताछ की। पूरे दिन की मशक्कत के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों को दोपहर करीब एक बजे शव दिया गया। शाम चार बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया।