{"_id":"581f8c1e4f1c1b067fb37b87","slug":"smog-rohtak-smog-delhi-smog-dangerous-for-health-great-smog-london-rohtak-accident-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग का कहर: एंबुलेंस सहित कई वाहन भिड़े, चार की मौत एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मॉग का कहर: एंबुलेंस सहित कई वाहन भिड़े, चार की मौत एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
घिलौड़ गांव के पास हुआ हादसा, ट्रक के नीचे आने से चार लोगों की मौत
- फोटो : amar ujala
स्मॉग का कहर रविवार को भी देखने को मिला। नेशनल हाईवे पर गांव घिलौड़ के पास एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में ट्रक के नीचे आने से चार लोगों की मौत भी हो गई। वहीं हादसे में घायल लोगों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी हादसे का शिकार हो गई। एंबुलेंस चालक भी घायल हो गया, जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। मृतकों में एक की पहचान हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक सोनीपत के गांव रूखी निवासी बलजीत (26) नेशनल हाइवे स्थित एक ढाबे पर काम करता था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि बलजीत सुबह करीब छह बजे बाइक से ढाबे का सामान लेने गांव की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गांव घिलौड़ के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह ट्रक के नीचे आ गया और बलजीत की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां एक बाइक और तीन युवकों के शव पड़े थे। चौथा युवक गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अभी तक दो अन्य मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है।
एंबुलेंस को भी मारी टक्कर, चालक घायल
पुलिस ने मौके पर घायल युवक को ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया। कांस्टेबल प्रदीप ने बताया कि जब एंबुलेंस घायल को लेकर सड़क से रोहतक की तरफ मुड़ी तो पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस चालक भी घायल हो गया। उसके सिर और पैर में चोट आई। बाद में आसपास के लोगों ने चालक को निजी वाहन से पीजीआई भेजा। सदर थाना प्रभारी विजय ने बताया कि मृतक बलजीत के अलावा उसके परिवार में दो बहन हैं। उसके पिता खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजारा करते हैं।
विज्ञापन
ट्रक का नियंत्रण बिगड़ा और तीन को लिया चपेट में
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार बलजीत को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे सड़क पर खेत में जाने का इंतजार कर रहे तीनों युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। इनमें से दो की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
थोड़ी देर बाद आधा दर्जन वाहन भिड़े, एक ओर मौत
हादसे के कुछ देर बाद ही हाइवे पर एक के बाद एक आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़ गये। इनमें एंबुलेंस, ट्रक, कार सहित अन्य वाहन शामिल थे। इनकी भिड़ंत में एक बाइक सवार की भी मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये। पुलिस का कहना है कि अभी तक बाइक सवार की भी पहचान नहीं हो सकी है।