{"_id":"645dd3430f15b6b1c606965a","slug":"shopkeeper-got-expensive-for-bursting-firecrackers-with-bullet-bike-two-youths-attacked-with-ax-in-rohtak-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: बुलेट बाइक से पटाखा बजाना दुकानदार को पड़ा महंगा, दो युवकों ने किया फरसे से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: बुलेट बाइक से पटाखा बजाना दुकानदार को पड़ा महंगा, दो युवकों ने किया फरसे से हमला
Fri, 12 May 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 12 May 2023 11:18 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक इंद्रा कालोनी निवासी मनीष ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ घर पर रहता है। साथ ही कॉस्टेमिटक की दुकान कर रखी है। वह आठ दिन पहले कुआं मोहल्ला से गली से गुजर रहा था। रास्ते में युवक मिले, बोले एक बार पटाखा बजाकर दिखाओ।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के कुआं मोहल्ले में एक युवक ने बुलेट बाइक से पटाखा बजाया तो दो युवकों ने फरसे हमला कर दिया। युवक ने भागकर जान बचाई। सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गली से गुजरने से रोक रहे थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक इंद्रा कालोनी निवासी मनीष ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ घर पर रहता है। साथ ही कॉस्टेमिटक की दुकान कर रखी है। वह आठ दिन पहले कुआं मोहल्ला से गली से गुजर रहा था। रास्ते में युवक मिले, बोले एक बार पटाखा बजाकर दिखाओ। उसने पटाखा बजा दिया। उस समय बबल व सावन अभिषेक के प्लाट में बैठे थे। धमकी देने लगे, अब इस रास्ते से मत आना। 10 मई को रात करीब 10 बजे कुआं मोहल्ला से गुजर रहा था। पीर मंदिर के पास पहुंचा तो बबलू व सावन फरसा लेकर गली में खड़े हो गए। साथ ही जबरन बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन
न मानने पर कुआं मोहल्ले में रास्ता रोकर किया हमला
बोले, मना किया था गली से मत आना। इसके बाद फरसे से हमला कर दिया। उसने बचाव में हाथ आगे किया तो फरसा हथेली पर लगा। साथ ही फोन भी टूट गया। आरोपियों ने उसे नीचे गिराकर मारना शुरू कर दिया। वह उठकर भागने लगा। आरोपी फिर भी उसे पीटते रहे और बाइक भी तोड़ दी। वह किसी तरह वह घर पहुंचा, जहां से परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया। सूचना पाकर सिटी थाने से पुलिस पीजीआई पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन