फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   seena bharti requretment in panipat

सेना भर्ती शेड्यूल जारी, बिना रजिस्ट्रेशन वाले अभ्यर्थी को नहीं मिलेगी एंट्री -

Thu, 22 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 22 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में होने वाली सेना भर्ती का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 30 अक्तूबर से 7 नवंबर तक होेने वाली भर्ती में करीब 29 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। भर्ती में बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी अभ्यर्थी भाग नहीं ले सकेगा। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल केएस भाटी ने यह जानकारी दी। भाटी बुधवार को कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


भाटी ने बताया कि भर्ती के लिए 1 सितंबर से 18 अक्तूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया। पंजीकरण कराने वाले 29 हजार अभ्यर्थियों को उनकी मेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड लेकर ही भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा। भर्ती निदेशक ने बताया कि पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में 30 अक्तूबर को रोहतक जिले की महम व सांपला तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 31 अक्तूबर को कलानौर व रोहतक तहसील, 1 नवंबर को पानीपत जिले की सभी तहसील और 2 नवंबर को झज्जर जिले के बेरी व झज्जर तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 3 नवंबर को बहादुरगढ़ व मातनहेल तहसील के लिए भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


सोनीपत जिले की गोहाना व खरखौदा तहसील के लिए 4 नवंबर और 5 नवंबर को सोनीपत व गन्नौर तहसील के लिए भर्ती होगी। इसी दिन रक्षा सेवा कौर के लिए भी भर्ती प्रक्रिया होगी। 6 नवंबर का दिन रैली के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 6 व 7 नवंबर को अभ्यर्थियों का मेडिकल कराया जाएगा। भर्ती के दौरान कोई अभ्यर्थी ड्रग्स या किसी अन्य दवाई का सेवन करते हुए पकड़ा गया उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। इस मौके पर सूबेदार मेजर पीके झा, नायब सूबेदार पीके चौरसिया और हवलदार विशाल झा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत डेट मिलने पर भ्रमित न हो अभ्यर्थी
भर्ती निदेशक ने बताया कि तकनीकी फाल्ट की वजह से कुछ अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर गलत डेट चली गई है। इस कारण अभ्यर्थी भ्रमित न हों। वे भर्ती कार्यालय की तरफ से जारी अपनी तहसील के शेड्यूल के समय पर ही भर्ती स्थल पर पहुंचे और कोई समस्या होने पर भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed