फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Yogesh alias Gogi and Sahil also absconded abroad After Bhau, arrest warrant issued

Rohtak: भाऊ के बाद योगेश उर्फ गोगी व साहिल भी विदेश फरार, गिरफ्तारी वारंट जारी

Thu, 04 May 2023 11:22 AM IST
नवीन दलाल विजेंद्र कौशिक, रोहतक (हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 May 2023 11:22 AM IST
सार

रोहतक के गांव रिटौली में मार्च 2022 में अंदर तीन हत्याएं हुईं, जिनको गैंगवार से जोड़कर देखा गया। दो मार्च को गांव का युवक रोहित उर्फ बजरंग गांव में ही बैंक मित्र दलबीर के कार्यालय में बैठा था। आरोप है कि गांव का अंकित व दो अन्य लड़के आए और रोहित उर्फ बजरंग पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rohtak: Yogesh alias Gogi and Sahil also absconded abroad After Bhau, arrest warrant issued
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोस्टवांटेड डेढ़ लाख के इनामी हिमांशु उर्फ भाऊ के बाद रिटौली के हंसराज हत्याकांड में वांछित साहिल व गढ़ी बलंब के दुधिया गोलीकांड में वांछित बेरी का योगेश उर्फ गोगी भी विदेश फरार हो गया है। दोनों के पुर्तगाल में हिमांशु उर्फ भाऊ के साथ होने की बात सामने आई है। पुलिस ने अदालत से आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी करवाए हैं। साथ ही गृह मंत्रालय के माध्यम से आरोपियों को वापस लाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय में रेड काॅर्नर के लिए अर्जी भेजी
जिले के गांव रिटौली में मार्च 2022 में अंदर तीन हत्याएं हुईं, जिनको गैंगवार से जोड़कर देखा गया। दो मार्च को गांव का युवक रोहित उर्फ बजरंग गांव में ही बैंक मित्र दलबीर के कार्यालय में बैठा था। आरोप है कि गांव का अंकित व दो अन्य लड़के आए और रोहित उर्फ बजरंग पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। जब आरोपी बाहर जाने लगे तो दलबीर का पिता राजेंद्र आ गया। उसने सोचा कि दलबीर पर गोली चलाकर आए हैं।
विज्ञापन


योगेश उर्फ गोगी दूधिया गोलीकांड में है वांछित
राजेंद्र ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसे भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने अंकित व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो हत्याओं के बाद गांव के बस चालक की हत्या हुई, जिसके पीछे भाऊ गैंग का नाम सामने आया। हिमांश उर्फ भाऊ के बारे में पुलिस को नवंबर 2022 में पता चला कि वह उत्तर प्रदेश स्थित मुरादाबाद के युवक के पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश गया है। अब पता चला है कि रिटौली का साहिल भी विदेश भाग गया है। वह हिमांशु के साथ ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर माह में मारी थी भिवानी रोड पर दूधिये को गोली
उधर, सितंबर माह 2022 में गढ़ी बलंब निवासी 26 वर्षीय प्रवीण उर्फ भिंडा दूध लेकर सुबह साढ़े आठ बजे रोहतक आ रहा था। जब वह भिवानी रोड पर पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने नजदीक से उसे गोली मार दी। स्कूल जा रही दो महिला शिक्षकों ने घायल प्रवीण को पीजीआई में दाखिल कराया था। पुलिस को जांच में पता चला है कि दूधिया गोलीकांड में बेरी के युवक योगेश उर्फ योगी व उसके साथियों का हाथ है। पुलिस को पता लगा है कि योगेश भी विदेश फरार हो गया है।


पुलिस अधीक्षक के अनुसार
हिमांशु उर्फ भाऊ के साथ-साथ हंसराज हत्याकांड में वांछित साहिल व दूधिया गोलीकांड में वांछित बेरी निवासी योगेश के भी विदेश जाने की पुख्ता सूचना मिली है। गृह मंत्रालय के माध्यम से साहिल व योगेश के खिलाफ भी रेड कार्नर जारी करवाया जाएगा। अदालत से आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी करवा लिए गए हैं। प्रक्रिया में काफी समय लगता है। संगठित क्राइम को पनपने नहीं दिया जाएगा। -हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed