{"_id":"6377abb2fc23cd432a306ec6","slug":"rohtak-supervisor-absconding-after-taking-salary-of-pgi-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: PGI कर्मियों का 3.95 लाख वेतन लेकर सुपरवाइजर फरार, बैंक मैनेजर ने कराया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: PGI कर्मियों का 3.95 लाख वेतन लेकर सुपरवाइजर फरार, बैंक मैनेजर ने कराया केस दर्ज
Fri, 18 Nov 2022 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:28 PM IST
सार
बैंक मैनेजर ने पीजीआई थाने में अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी 3 लाख 92 हजार से ज्यादा की नकदी ले गया, लेकिन बैंक में जमा नहीं करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पीजीआई के कर्मचारियों का 3 लाख 92 हजार रुपये वेतन लेकर निजी कंपनी का सुपरवाइजर फरार हो गया। कंपनी मैनेजर अरुण शर्मा ने थाने में अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है। पीजीआई स्थित निजी कंपनी के ब्रांच मैनेजर अरुण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी ने बैंक के संचालन के लिए पीजीआई को कर्मचारी दे रखे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों के सुपरवाइजर अजय माथुर हैं। 14 नवंबर को बैंक मैनेजर राकेश ने बताया कि बैंक में तीन दिन का कैश जमा नहीं हुआ है। उसने संबंधित कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि कैश कम है। इसके बाद वह पीजीआई की खिड़की नंबर 24 पर गया। सभी कर्मचारियों से बात की तो पता चला कि 10 नवंबर को सुपरवाइजर अजय माथुर एक लाख 65 हजार 300, 11 नवंबर को एक से 84 हजार 975 व दूसरे से 5 हजार रुपये लेकर गया।
विज्ञापन
उसने अजय माथुर से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह 16 नवंबर को सुबह 11 बजे बैंक में पैसे जमा कर देगा, पर उसने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा आरोपी महिला कर्मी बीना सिंह से 12 नवंबर को 80 हजार 250, 13 नवंबर को 20 हजार रुपये, राजीव से 40 हजार रुपये लेकर गया। इस तरह कुल 3 लाख 92 हजार से ज्यादा की नकदी ले गया, लेकिन बैंक में जमा नहीं करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन