{"_id":"62c5cc1f7f47160aac64f846","slug":"rohtak-stf-team-caught-15-thousand-prize-crook-from-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: STF टीम ने हिसार से पकड़ा 15 हजार का इनामी बदमाश, छह साल से था फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: STF टीम ने हिसार से पकड़ा 15 हजार का इनामी बदमाश, छह साल से था फरार
Wed, 06 Jul 2022 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:23 PM IST
सार
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद जीआरपी हरिद्वार को सूचित कर आगामी कार्रवाई के लिए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रोहतक एसटीएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए छह साल से चोरी के मामलों में फरार चल रहे हिसार के एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हिसार के गांव खांडा खेड़ी वासी राजवीर उर्फ राजा के रूप में हुई। एसटीएफ टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिए जीआरपी हरिद्वार को सौंप दिया।
विज्ञापन
एसटीएफ इंचार्ज हरेश कुमार ने बताया कि वांछित अपराधियों को काबू करने के लिए एसटीएफ की टीम निरंतर प्रयास करती रहती है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व अन्य पड़ोसी राज्यों का टेलीग्राम सोशल मीडिया एप पर एक ग्रुप बना हुआ है। ग्रुप में वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए जानकारियां साझा होती रहती हैं।
विज्ञापन
ऐसे ही एसटीएफ को जानकारी मिली कि जीआरपी हरिद्वार के मामलों में हिसार के गांव खांडा खेड़ी वासी राजवीर उर्फ राजा करीब छह साल से फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद जीआरपी हरिद्वार को सूचित कर आगामी कार्रवाई के लिए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन