फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Policemen taken hostage and scuffle in Bhali Anandpur

Rohtak: भाली आनंदपुर में पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर की हाथापाई, जांच करने पहुंची थी पुलिस

Sat, 27 Apr 2024 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 09:18 PM IST
सार

पुलिस भवन निर्माण सामग्री विक्रेता के कार्यालय में जांच करने पहुंची थी। बहुअकबरपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Rohtak: Policemen taken hostage and scuffle in Bhali Anandpur
police - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में भाली आनंदपुर गांव में रेलवे लाइन के नजदीक दो पुलिसकर्मियों को दो युवकों ने बंधक बनाकर हाथापाई का प्रयास किया। थाने से पुलिस बुलाने पर आरोपी फरार हो गए। बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपने साथी एसपीओ राजबीर सिंह के शनिवार को गश्त पर था। ऑपरेशन आक्रमण-8 के तहत दोपहर करीब 12 बजे भाली आनंदपुर गांव के पास रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो एक भवन निर्माण सामग्री सप्लायर के कार्यालय से लड़ाई-झगड़े की आवाज आ रही थी। आधा शटर खुला था।
विज्ञापन


जब शटर उठाकर देखा दो युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। दोनों युवकों को झगड़ा बंद करने के लिए कहा तो वह उनसे ही उलझ गए। आरोपियों ने कहा कि शटर उठाकर अंदर आने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई। तू तड़ाक से बात करने लगे और हाथापाई पर उतर आए। साथ ही हवलदार कुलदीप का गला पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें से एक युवक ने पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के लिए शटर बंद करने का प्रयास किया। दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों लड़के किसी बात को सुनने को तैयार नहीं हुए।

मामले की सूचना थाने में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक धक्का देकर मौके से फरार हो गए। आसपास पूछताछ की आरोपियों की पहचान अमित व सुरेंद्र उर्फ लाला निवासी भाली आनंदपुर के तौर पर हुई।


शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। -महेश कुमार, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed